Hartalika Teej: पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए मनाया हरतालिका तीज
punjabkesari.in Wednesday, Aug 27, 2025 - 07:43 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): राजधानी दिल्ली में रहने वाली महिलाओं ने मंगलवार को हरतालिका तीज का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया। बता दें कि हरतालिका तीज पर सुहागिन स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए उपवास करती हैं और शिव गौरी की पूजा करती हैं। कई स्थानों पर महिलाएं इस पर्व पर निर्जला व्रत रखती हैं। मान्यता है कि जो स्त्रियां हरतालिका तीज का उपवास करती हैं वो मिट्टी के गौरी शंकर बनाकर उसे चौक पर स्थापित करते हैं। उनका श्रृंगार और वस्त्र आदि धारण कराकर भोग लगाते हैं। मध्य रात्रि और तड़के भोर में उनकी पूजा के बाद ही स्त्रियां उपवास खोलती हैं। राजधानी में इस पर्व को मानने वाली महिलाओं ने अपने घर या मंदिर में जाकर हरतालिका तीज मनाया।
दिल्ली के प्रसिद्ध और पुराने मंदिरों में चांदनी चौक का श्री गौरी शंकर मंदिर शामिल है, जहां सावन मास में इस मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त आते हैं। इस मंदिर में मंगलवार को महिलाओं की भीड़ हरतालिका तीज मनाने के लिए उमड़ी। यहां महिलाओं ने भगवान शिव शंकर और गौरी माता की पूजा की तथा उनका गुणगान किया। वहीं, यमुना बाजार स्थित प्राचीन नील छत्री मंदिर, प्रीत विहार मेट्रो स्टेशन के पास गुफा वाले शिव मंदिर में भी हरतालिका तीज माने वाली महिलाएं पहुंची और गौरी-शंकर की पूजा अराधना कर हरतालिक व्रत और कथा सूनी।