Hartalika Teej: पति की लंबी उम्र और प्रेम के लिए तीज व्रत पर सुहागिन महिलाएं जरूर करें इन मंत्रों का जाप

punjabkesari.in Thursday, Aug 21, 2025 - 06:00 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Hartalika Teej: हरतालिका तीज के व्रत को सनातन धर्म में महिलाओं के लिए बहुत शुभ और पवित्र माना जाता है। पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल में आने वाली तृतीया तिथि पर हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है। इस दिन खासतौर पर मां पार्वती और शिव जी की पूजा की जाती है। हरतालिका तीज पर सच्चे मन से की गई पूजा विशेष फलदायी होती है। मान्यता है इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ मां पार्वती की पूजा करने से और मंत्रों का जाप करने से जीवन में सुख, शांति और सौभाग्य की प्राप्ति होती है और वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहता है। तो आइए जानते हैं कि हरतालिका तीज के पावन अवसर पर कौन-कौन से मंत्रों का जाप अवश्य करना चाहिए।

PunjabKesari Hartalika Teej

पार्वती जी के मंत्र
 
ओम पार्वत्यै नमः

ओम उमाये नमः

या देवी सर्वभूतेषु मां गौरी रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:

मां पार्वती को सिंदूर अर्पित करने का मंत्र -

सिंदूरं शोभनं रक्तं सौभाग्यं सुखवर्धनम्।

शुभदं कामदं चैव सिंदूरं प्रतिगृह्यताम्।।

PunjabKesari Hartalika Teej

मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए मंत्र -

गण गौरी शंकरार्धांगि यथा त्वं शंकर प्रिया।

मां कुरु कल्याणी कांत कांता सुदुर्लभाम्।।

शिव जी के मंत्र

महामृत्युंजय मंत्र

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् |

उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात् ||

PunjabKesari Hartalika Teej

शिव जी का मूल मंत्र -

ॐ नमः शिवाय

शिव गायत्री मंत्र -

ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात

शिव जी की कृपा प्राप्ति के लिए मंत्र -

कर्पूरगौरं करुणावतारं

संसारसारम् भुजगेन्द्रहारम् ।

सदावसन्तं हृदयारविन्दे

भवं भवानीसहितं नमामि

PunjabKesari Hartalika Teej

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News