Valentine’s Day 2021: आज वैलेंटाइन डे पर किसे मिलेगी ‘प्यार’ में सफलता

punjabkesari.in Sunday, Feb 14, 2021 - 09:09 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Valentine’s Day 2021: ‘हमें तुमसे प्यार कितना, ये हम नहीं जानते, मगर जी नहीं सकते, तुम्हारे बिना...’ वैलेंटाइन वीक के दौरान जिनको यह अहसास हो गया कि उनके दिल में धड़कने किसी के लिए धड़कती हैं तो आज सब काम छोड़ कर पहले अपना इजहार ए दिल डियरवन के सामने बेझिझक होकर करें।  वैलेंटाइन वीक के दौरान एक-एक पल इसी आस में बीता होगा कि कब वो लम्हा आए जब दिल के अहसासों को जुबां तक लाकर लफ्ज बयां करें।

PunjabKesari Happy Valentine Day

लो अब आ गया फुल एंड फाइनल ‘वैलेंटाइन डे’ जब युवा अपने प्यार पर जीत पाने और ‘प्यार’ के बंधन में बंधने के लिए ‘प्यार’ के टैस्ट देंगे। 18वीं शताब्दी में संत वैलेटाइन द्वारा दिए गए प्यार के संदेश को सारी दुनिया ने 14 फरवरी को ‘वैलेंटाइन डे’ के रूप में मना कर मान्यता दी है। विश्व भर में वैलेंटाइन डे पर युवाओं का उल्लास देखते ही बनता है। हर कोई अपने जज्बातों को शब्दों में बयां करने और अपने महबूब को रिझाने के अनोखे और नए तरीके सोचता है। जिंदगी में किसी किस्मत वाले को ही सच्चा प्यार मिलता है।

PunjabKesari Happy Valentine Day

ज्योतिष की नजर से जानें अग्रेंजी के नाम के पहले अक्षर के मुताबिक आज वैलेंटाइन डे पर  किसे ‘प्यार’ में सफलता मिल सकती है। नाम के पहले अक्षर की सहायता से आप अपनी चाहत के बारे में भी अनुमान लगा सकते हैं।

ए - आपका नजरिया हमेशा नफा-नुकसान की ओर रहता है। रोमांस के मामले में कुछ कोरे होते हैं। आपके पास फ्लर्ट करने का समय नहीं होता। आप खुलकर बात करने में ज्यादा विश्वास करते हैं। अपने मनचाहे प्रीतम को पाने के लिए आप कड़ी चुनौतियों का सामने करने के लिए भी तैयार रहते हैं।

बी - अपने दिल की बात होठों पर लाने से घबराते हैं। आपको अपने प्रेमी या प्रेमिका से मिलने वाले तोहफों का बेसब्री से इंतजार रहता है। आपको रोमांस व पार्टी करने में ज्यादा आनंद आता है। यदि आपके सामने वाला आपको महत्व दें तभी आप उसकी कद्र करते है वर्ना नहीं।

सी - सामाजिक रूप से मिलने वाले सम्मान को आप बेहद महत्व देते हैं। आपके लिए रिश्तों का बहुत महत्व है। स्वभाव से भावुक होने की वजह से आप में तारीफ की भूख होती है। अपने डीयरवन के लिए आपके दिल में बहुत रिस्पैक्ट होती है।

डी - आप आसानी से हार मानने वाले नहीं हैं। जब किसी को पाने की चाहत कर ली तो उसे पाकर ही शांति से बैठते हैं। दूसरों की समस्या को अपनी समस्या मानकर उसे साल्व करते हैं। ऐसा कहा जा सकता है कि दूसरों का ख्याल रखने में आपको खुशी महसूस होती है। रिश्तों के प्रति वफादारी रखना आपका महत्वपूर्ण गुण है। आपको वैसे तो खुले दिल के लोग पसंद हैं पर कई बार बेहद स्वार्थी भी बन जाते हैं।

ई - किसी भी इंसान की बुद्धिमता आपको जल्द प्रभावित करती है। आप चाहते हैं कि जिसे आप चाहते हैं वह भी आप पर उतना ही ध्यान दें। कई बार अगर आपकी बात पर कोई ध्यान न दें तो आपका रिश्ता खतरे में पड़ सकता है। किताबे पढ़ने के शौकीन होते हैं। फ्लर्ट करने में भी आप इंजॉय करते हैं पर जब कोई आपके दिल में समा जाएं तो उसकी कद्र करते हुए रिश्ते को वफादारी से निभाते हैं।

एफ : आपकी लुक्स इतनी आकर्षक होती है कि आप जहां भी जाते हैं सबकी नजरें आप पर टिक जाती हैं। आप अपनी पर्सनैलिटी का फायदा उठाते हुए, इसका भरपूर फायदा उठाते हैं और खूब फ्लर्ट करते हैं। वैसे प्यार के मामले में आप आदर्शवादी और रोमांटिक साथी की तलाश में रहते हैं।

जी - फायनांस की चिंता आपको हमेशा सताती रहती है इसलिए आप ऐसे साथी की तलाश करते हैं जो आपकी आर्थिक स्थिति को सुधार सके। आप एक समझदार व सब्र रखने वाले प्रेमी होते हैं जो एक बार किसी से वादा कर लें तो उसे निभाने में हिचकते नहीं।

एच - जिससे आप प्यार करते हैं उसकी खूब इज्जत करते हैं लेकिन बेहद संकोची और संवेदनशील होने के कारण आप अपने मन की बात अपने महबूब को खुलकर भी नहीं कह पाते। प्यार में किसी का दिल दुखाना आपको पसंद नहीं होता।

आई : नासमझ लोग आपके आस-पास नहीं रूक सकते क्योंकि आप उनको अपने आस-पास फटकने ही नहीं देंगे। आप प्रशंसा और प्यार के दीवाने हैं पर एक रिश्ते में जल्दी ही बोरियत महसूस करने लगते हैं।

जे : प्यार और गलैमर को खूब पसंद करने वाले लगजरी लाईफ-स्टाइल को एंजॉय करना जानते हैं। आप गंभीर और आकर्षक सपने देखने वाले इंसान हैं। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि आपके जैसा लाजवाब इंसान कोई और नहीं हो सकता।

के - अगर किसी के लिए दिल में प्रेम है तो उसे बताने में भी संकोच नहीं करेंगे। बेवकूफ लोगों की बजाय आप समझदार की पहचान झट से कर लेते हैं। खुश मिजाज होने के कारण पार्टी करना व लोगों से तारीफ सुनना आपके पसंद है।

एल : आप पर फिल्मों और आदर्श किताबें पढ़ने का बहुत असर होता है। एक अजीब सी काल्पनिक दुनिया में उलझे रहते हैं, जिसे किसी को भी नहीं बताते। वैसे तो ये बेहद रोमांटिक और आदर्शवादी होते हैं। आप प्यार में पड़ना भी चाहते हैं पर दिल टूटने के डर से पीछे भी हट जाते हैं।

एम : जब आप किसी रिश्ते में पड़ते हैं तो उसे निभाने के लिए खूब प्रयास करते हैं। दूसरों से भी आप ऐसे ही व्यवहार की कामना करते हैं। आपकी पॉजिटिव एनर्जी आपके सामने वाले को प्रभावित किए बिना नहीं रह पाती। मस्ती के लिए कभी-कभी अपने लवर से फ्लर्ट भी करते हैं तो कभी एक बुजूर्ग की तरह उपदेश देते हैं।

एन : लाईफ के हर स्टैप पर आप जल्दी बोर हो जाते हैं इसलिए आपको किसी ऐसे शख्स की जरूरत होती है जो आपको समझे और मोटीवेट करे। वैसे तो आप बहुत रोमांटिक होते हैं इसीलिए एक साथ कई रिश्ते संभाल लेते हैं। आप पार्टनर को पूरी आजादी देने की सोच रखते हैं।

ओ : शक्ल सूरत से तो आप शर्मीले लगते हैं लेकिन प्यार के मामले में आप छुपे रूस्तम हैं। किसी एक से बंधकर नहीं रह सकते। प्रेम संबंधों के लिए आपके पास कई प्रस्ताव आएंगे पर आप बहुत ही चूजी स्वभाव रखते हैं। आपमें एक ऐसी उर्जा है जो पत्थर को हीरा बनाने का हुनर जानती है।

पी : आपको समाज में अपनी छवि को बनाए रखने का ज्यादा ख्याल रहता है। बुद्धिमान लोगों की पहचान आप आसानी से कर लेते हैं। बाहरी सुंदरता और आकर्षक व्यक्तित्व आपको जल्दी प्रभीवित करता है। जिससे प्यार करते है उसे ही अपना दुश्मन समझने की भूल भी कर बैठते हैं।

क्यू : आप बहुत ही जोशीले किस्म के प्रेमी साबित होते हैं। आप में इतनी एनर्जी होती है कि आप हर समय कुछ न कुछ करते रहते हैं। लोग आपकी और सहजता से आकर्षित होते हैं। ज्यादा बाते करने वाले लोगों की और आप जल्दी आकर्षित होते हो।

आर : आप दिमाग और सुंदरता के धनी लोगों को ही अपनी जिंदगी में जगह देते हैं। आपको अपने स्तर के या फिर अपने से ऊंचे स्तर के लोग ही भाते हैं। आपकी नजरें अपने से बेहतर लवर की तलाश में रहती हैं। करते आप अपने मन की हैं।

एस : आप आपने काम के लिए बेहद रहस्यमयी व जुनूनी किस्म के इंसान हैं। किसी तरह के खास गुणों के धनी हैं। प्यार के मामले में हमेशा गंभीर रहते हैं। प्यार के मामले में खुद कभी पहल नहीं करते। सहनशीलता व आत्मविश्वास के गुण आपकी सकारात्मकता को बढ़ाते हैं।

टी : अपनी बातों को सिक्रेटली रखते हैं। आपको ऐसे पार्टनर की तलाश रहती है जो आपको हर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करें। प्यार में रोमांटिक होते हैं। संगीत सुनना व प्यार की गहराई तक जाने में विश्वास रखते हैं।

यू : आपके दिलो-दिमाग पर आपके प्रेमी का इतना असर होता है कि आप उसे हर समय महसूस कर सकते हैं। प्यार के मामले में प्रशंसा पाना बेहद पसंद करते हैं। रोमांस में नई खोज, सरप्राइज देने के नए-नए तरीके खोज कर आप अपने प्यार में ताजगी बनाए रखते हैं।

वी : खतरों से खेलने के शौकीन होते हैं। आप चाहे किसी से प्यार करते हैं लेकिन कभी उसे बताएंगे नहीं। आपको यहीं उम्मीद रहेगी कि पहले दूसरा आपको आकर प्रपोज करे। छोटी-छोटी बातें आपको प्रभावित करके अपना असर दिखाती हैं।

डब्लयू : रोमांटिक व आर्दशवादी होने के साथ ही साथ आप में ईगो भी बेइंतहा है जो आपके प्यार की राह में रूकावटे पैदा करती है। प्यार करते हुए भी कभी सीधा इकरार नहीं करेंगे। प्यार करना भी चाहते हैं पर सारी अपेक्षा सामने वाले से ही रखेंगे।

एक्स : आपको लगातार बोलने में बहुत आनंद आता है। एक साथ कई प्रेम संबंध चलाते हैं। फैंटेसी से निकलना नहीं चाहते।

वाई : प्यार पर आपका पूरा विश्वास होता है। दूसरों पर जरूरत से ज्यादा हक जमाने की वजह से आपका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाता। प्यार के लिए आप अलग समय निकलने पर विश्वास रखते हैं। रोमांटिक होने के कारण प्यार में छोटी-छोटी शरारतें आपको पसंद आती हैं।

जेड : जीवन में ज्यादा संघर्ष करने की जरूरत नहीं है। प्रेम के मामले में रोमांटिक होने के कारण प्यार के मामले में मंजे हुए खिलाड़ी की तरह कई अपने साथी को बहुत प्यार करते हैं तो कई बिल्कुल नजर अंदाज कर देते हैं। हर शख्स की खूबी तलाश कर आपको उससे प्यार हो जाता है।

शीतल जोशी
joshisheetal25@gmail.com

PunjabKesari Happy Valentine Day


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News