Guru Vakri 2025: गुरु होंगे कर्क राशि में वक्री, इन राशियों को मिलेगा करियर और वित्तीय लाभ

punjabkesari.in Tuesday, Nov 11, 2025 - 01:04 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Guru Vakri 2025: नवग्रहों में सबसे शुभ और विशाल ग्रह माने जाने वाले देवगुरु बृहस्पति 11 नवंबर 2025 को अपनी उच्च राशि कर्क में वक्री होने जा रहे हैं यानी की आज। ज्योतिष में, गुरु ज्ञान, धर्म, भाग्य, संतान और समृद्धि का कारक ग्रह है। जब कोई ग्रह वक्री होता है, तो इसका अर्थ है कि वह पृथ्वी से देखने पर पीछे की ओर चलता हुआ प्रतीत होता है। शुभ ग्रह, खासकर गुरु, जब अपनी उच्च राशि में वक्री होते हैं, तो वे अपनी शक्ति और शुभता को बढ़ा देते हैं, जिससे कुछ राशियों के जीवन में अप्रत्याशित रूप से भाग्य का उदय होता है और धन लाभ के प्रबल योग बनते हैं। गुरु 11 नवंबर 2025 को शाम 06 बजकर 31 मिनट पर वक्री होंगे। 

PunjabKesari Guru Vakri 2025

कर्क राशि में गुरु वक्री से इन 4 राशियों का खुलेगा भाग्य

वृषभ राशि 
वृषभ राशि वालों के लिए यह वक्री चाल धन और करियर से जुड़े मामलों में तेजी लाएगी। आपका रुका हुआ या फंसा हुआ पैसा इस दौरान वापस मिल सकता है। व्यवसाय से जुड़ी जो योजनाएं या कार्य लंबे समय से अटके हुए थे, वे अब गति पकड़ेंगे। सरकारी क्षेत्र या उच्च अधिकारियों से जुड़े जातकों को प्रमोशन या मान-सम्मान मिलने की प्रबल संभावना है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और परिवार के बड़ों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी।

कर्क राशि 
गुरु आपकी ही उच्च राशि में वक्री हो रहे हैं, जिसका सीधा प्रभाव आपके व्यक्तित्व, स्वास्थ्य और निर्णय लेने की क्षमता पर पड़ेगा। आपकी निर्णय लेने की शक्ति मजबूत होगी, जिससे व्यापार और करियर में सही दिशा मिलेगी। यदि आप लंबे समय से नौकरी बदलने या नई नौकरी की तलाश में थे, तो अब नई नौकरी मिलने के प्रबल योग हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और मेहनत का रंग आपको स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। यह समय आत्म-मंथन और व्यक्तित्व विकास के लिए बहुत उत्तम है।

PunjabKesari Guru Vakri 2025

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए गुरु का यह गोचर आय के भाव को प्रभावित करेगा, जिससे उनकी आय में जबरदस्त वृद्धि के योग बनेंगे। आय के नए स्रोत खुलेंगे और पुराने निवेश से प्रत्याशित लाभ मिल सकता है। करियर में स्पष्ट प्रगति देखने को मिलेगी। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे, जिससे आपकी पदोन्नति की राह आसान होगी। विदेश से जुड़े मामलों या अटके हुए कार्यों में अब सफलता मिलेगी। घर में खुशियों का माहौल रहेगा और इच्छाओं की पूर्ति होगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और नए महत्वपूर्ण संपर्क बनेंगे।

मकर राशि 
 यह वक्री अवस्था मकर राशि वालों को अपने लक्ष्यों की दिशा में दोबारा ध्यान केंद्रित करने का अवसर देगी। खासकर पुराने निवेश या संपत्ति से बड़ा लाभ मिल सकता है। जो जातक साझेदारी में व्यापार करते हैं, उनके लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा और उनके माध्यम से भी धन लाभ हो सकता है। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत को देर से ही सही, लेकिन मान्यता मिलेगी।  प्रेम संबंधों में गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्ते मजबूत होंगे। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी।

PunjabKesari Guru Vakri 2025


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News