Guru Transit 2024: पावरफुल हुए गुरु, अब एक साल इन छह राशियों पर बरसेगी कृपा

punjabkesari.in Tuesday, Jun 11, 2024 - 03:16 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Guru Transit 2024: आज बात करेंगे देवगुरु बृहस्पति की। ये गोचर 1 मई को हो गया है। वृष राशि में उनका गोचर शुरू होगा लेकिन जैसे ही ये देव गुरु अति चारी हो गए। ये वो गति होती है जो प्लेनेट की सबसे तेज गति होती है। ये गति शुभ नहीं होती। जैसे ही ये गोचर शुभ हुआ तो गुरु 6 मई को अस्त भी हो गए। 2 जून को गुरु सूर्य के प्रभाव से निकलकर उदय हो गए हैं। आज इस आर्टिकल में जाएंगे कि गुरु के इस गोचर का कौन सी राशियों को फायदा देखने को मिलेगा।

Aries मेष राशि: मेष राशि के लिए गुरु दूसरे भाव में गोचर करेंगे।  ये धन भाव है और ये गोचर शुभ होता है। यहां से सीधी दृष्टि छठे भाव के ऊपर जाती है। सातवीं दृष्टि जाती है आपके अष्टम भाव के ऊपर। गुरु की नौवीं दृष्टि जाती है आपके दशम भाव के ऊपर। गुरु मेष राशि के लिए भाग्य स्थान के भी स्वामी हैं। भाग्य स्थान के स्वामी का शुभ गोचर में आजाना भाग्य के लिहाज से बेहद बढ़िया है। जो लोग पहली जॉब ढूंढ रहे हैं उनके लिए ये गोचर बेहद ही शुभ रहेगा। दूसरा भाव दशम का पंचम होता है। गुरु मेष राशि के जातकों के लिए भाग्य स्थान के स्वामी हैं। भाग्य स्थान के स्वामी का शुभ गोचर में आ जाना बहुत बढ़िया है। यदि आपके ऊपर कोई कर्जा चल रहा है तो तो आपको राहत देखने को मिलेगी। सुसराल पक्ष की तरफ से आपको फायदा देखने को मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ सकता है। गुरु आपके लिए शुभ गोचर में चले गए हैं।

Taurus वृष राशि: वृष राशि के ऊपर से गुरु का गोचर हो रहा है। 20 से लेकर 40 साल वालों के ऊपर गुरु की महादशा चल रही है। गुरु की दृष्टि पंचम भाव के ऊपर जाएगी। ये बुद्धि-विवेक और संतान का भाव है। गुरु की दृष्टि जब पंचम के ऊपर है तो कोई भी फैसला आप करेंगे तो बुद्धि-विवेक के साथ करेंगे। केतु का गोचर यहां से पहले से हो रहा है। ये पांचवी दृष्ट्रि से आपके नौवें भाव को देख रहे हैं। संतान पक्ष की तरफ से आपको शुभ खबर सुनने को मिल सकती है। जिन लोगों का रिश्ता नहीं हुआ है उनका रिश्ता हो सकता है। जिस घर में संतान नहीं है उस घर में संतान भी हो सकती है। गुरु आपके सप्तम भाव को देखेंगे ये आपके बिजनेस पार्टनर का भाव है। जिनकी शादी नहीं हुई है उनकी शादी होने की सम्भावना है। भाग्य स्थान को जब गुरु एक्टिव करेंगे तो आप कोई भी प्रोजेक्ट करने आज रहे हैं तो आपको मनचाहा मुनाफा हो सकता है। इस भाव के ऊपर केतु की दृष्टि है। केतु और गुरु अध्यात्म से जुड़े हैं। निश्चित तौर पर आपका ध्यान अध्यात्म की तरफ बढ़ता हुआ नजर आएगा। किसी धार्मिक स्थान पर यात्रा पर जाएंगे।

Cancer कर्क राशि: कर्क राशि के लिए गुरु का गोचर ग्यारहवें भाव में हो रहा है। पंचम दृष्टि सीधा आपके पराक्रम वाले भाव के ऊपर जा रही है। जो भी फैसला करेंगे वो शुभ साबित होगा। संतान के पक्ष से आपको शुभ समाचार सुनने को मिलेगी। पंचम आपके बुद्धि-विवेक का भाव है। सप्तम के ऊपर गुरु की दृष्टि जा रही है। पार्टनर की तरफ से आपको फायदा हो सकता है। पार्टनर के जीवन में यदि कोई समस्या थी तो वो दूर होती हुई नजर आएगी।

Virgo कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के लिए ये गोचर काफी शुभ रहेगा। गुरु इस समय नौवें भाव से गोचर कर रहे हैं।  20 से लेकर 40 साल वालों के ऊपर गुरु की महादशा चल रही है। महादशा नाथ से भाग्य का गुजरना बेहद ही शुभ है। आपका मन काफी पॉजिटिव रहेगा। यदि पहले कोई दिक्कत थी तो वो दूर हो जाएगी। गुरु तीसरे भाव को देखेंगे। छोटे भाई के साथ प्रेम-प्यार बना रहेगा। सिंगल लाइफ के जीवन में कोई आ सकता है। संतान आने की भी संभावना है।

Scorpio वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के लिए गुरु का गोचर सप्तम भाव में हो रहा है। गुरु ग्यारहवें भाव के भी कारक हैं। आय बढ़ने की सम्भावना है। इस भाव के आपको शुभ फल मिलेंगे। चन्द्रमा के ऊपर गुरु की दृष्टि है। इस एक साल की अवधि के दौरान काफी पॉजिटिव फील करेंगे। छोटे भाई के साथ प्रेम-प्यार बना रहेगा। जो भी फैसला लेंगे वो शुभ साबित होगा।

Capricorn मकर राशि: मकर राशि के जातक जो  20 से लेकर 40 साल के हैं, उनके ऊपर गुरु की महादशा चल रही है। महादशा नाथ आपकी कुंडली में जब पंचम भाव में आ जाए तो आपको इसके शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। गुरु पांचवी दृष्टि को नाइन्थ भाव को एक्टिव करेंगे। भाग्य का साथ मिलता हुआ नजर आएगा। कोई भी नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं तो आपके लिए ये काफी शुभ रहेगा।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News