राजस्थान पुलिस ने गुरु घर के अंदर अमर्यादित कार्रवाई की : गड़गज्ज

punjabkesari.in Tuesday, Oct 06, 2026 - 11:07 AM (IST)

अमृतसर (सर्बजीत): श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने कहा कि राजस्थान के श्री गंगानगर स्थित गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह के अंदर राजस्थान पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से गुरु घर के अदब-सत्कार और सिख भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा गुरुद्वारा साहिब के लंगर में राशन को बिखेरा गया, गुरु घर के परिसर के भीतर तोड़-फोड़ करते हुए कौमी शहीद और अन्य शहीद सिंहों की तस्वीरों वाले पोस्टर भी फाड़े गए। पुलिस द्वारा स्थानीय सिख नेता तेजिंदरपाल सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। जत्थेदार गड़गज्ज ने कहा कि इस घटना के पीछे जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री से तेजिंदरपाल सिंह की गिरफ्तारी और गुरुद्वारा साहिब के अंदर घटी पूरी घटना की निष्पक्ष जांच करवाने तथा गुरु घर के अंदर तोड़-फोड़ करने वाले दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। गड़गज्ज ने कहा कि तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी टेक सिंह की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल श्री गंगानगर में घटना स्थल का जायजा लेकर आया है, जिससे यह सामने आया है कि राजस्थान पुलिस द्वारा अमर्यादित कार्रवाई की गई है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News