Griha Pravesh Muhurat 2026 : फाल्गुन मास में नए घर में कदम रखना क्यों माना जाता है शुभ, जानें फरवरी में गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त

punjabkesari.in Wednesday, Feb 04, 2026 - 03:52 PM (IST)

Griha Pravesh Muhurat 2026 : हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना एक आशियाना हो, जहां वह अपने परिवार के साथ सुख और शांति से रह सके। लेकिन हिंदू धर्म में घर का निर्माण पूरा होना ही काफी नहीं है, बल्कि उस घर में सही ऊर्जा का वास होना भी उतना ही जरूरी है। यही कारण है कि गृह प्रवेश के लिए हमेशा शुभ मुहूर्त की तलाश की जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2026 का फरवरी महीना गृह प्रवेश के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जा रहा है। फाल्गुन का महीना न केवल प्रकृति में बदलाव और नई उमंग लेकर आता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति भी इस समय नए निर्माण और प्रवेश के लिए अत्यंत फलदायी होती है। मान्यता है कि यदि गृह प्रवेश फाल्गुन जैसे पवित्र महीने और शुभ नक्षत्रों में किया जाए, तो घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती और परिवार में आपसी सामंजस्य बना रहता है। तो आइए जानते हैं फरवरी 2026 में गृह प्रवेश के लिए कौन-कौन सी तिथियां उत्तम हैं और इस दौरान पूजा की विधि क्या होनी चाहिए।

Griha Pravesh Muhurat 2026

फरवरी में गृह प्रवेश क्यों है खास ?
हिंदू पंचांग के अनुसार, फरवरी 2026 के दौरान फाल्गुन का महीना शुरू हो जाता है। इस महीने में चंद्रमा और सूर्य की स्थिति ऐसी होती है जो नए कार्यों की शुरुआत के लिए अनुकूल मानी जाती है। ज्योतिषियों का मानना है कि इस दौरान गृह प्रवेश करने से परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ता है और आर्थिक बाधाएं दूर होती हैं।

Griha Pravesh Muhurat 2026

फरवरी गृह प्रवेश मुहूर्त 

6 फरवरी 2026 शुक्रवार रात 12:23 से रात 01:18 (7 फरवरी)
11 फरवरी 2026 बुधवार सुबह 09:58 से सुबह 10:53
19 फरवरी 2026 गुरुवार रात 08:52 से सुबह 06:55 (20 फरवरी)
20 फरवरी 2026 शुक्रवार सुबह 06:55 से दोपहर 02:38
21 फरवरी 2026

शनिवार

दोपहर 01:00 से शाम 07:07
25 फरवरी 2026 बुधवार दोपहर 01:00 से शाम 07:07
26 फरवरी 2026 गुरुवार सुबह 06:49 से दोपहर 12:11

Griha Pravesh Muhurat 2026

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News