Grahan 2026 Full List: दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण, जानें कौन-सा ग्रहण भारत में रहेगा दृश्य
punjabkesari.in Saturday, Jan 24, 2026 - 09:03 AM (IST)
Grahan 2026 Full List: साल 2026 में खगोलीय घटनाओं की दृष्टि से कुल 4 ग्रहण लगने जा रहे हैं। इनमें 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण शामिल हैं। हालांकि इन चारों में से सिर्फ एक ग्रहण ही भारत में दिखाई देगा, जिसका धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व माना जा रहा है। यह ग्रहण हिंदू धर्म के प्रमुख पर्व होलिका दहन के दिन पड़ेगा, जिससे सूतक काल भी मान्य होगा।

Grahan 2026: साल 2026 में कब-कब लगेंगे ग्रहण
पहला ग्रहण – 17 फरवरी 2026 (सूर्य ग्रहण)
साल 2026 का पहला ग्रहण 17 फरवरी को लगेगा। यह एक सूर्य ग्रहण होगा, जो दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण अर्जेंटीना और अंटार्कटिका में दिखाई देगा। भारत में यह ग्रहण दृश्य नहीं होगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं रहेगा।
दूसरा ग्रहण – 3 मार्च 2026 (चंद्र ग्रहण)
साल का दूसरा ग्रहण 3 मार्च 2026 को लगेगा। यह एक खग्रास चंद्र ग्रहण होगा, जो होलिका दहन के दिन पड़ेगा। यह ग्रहण भारत समेत एशिया के लगभग सभी हिस्सों में दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक काल भारत में मान्य रहेगा।

3 मार्च 2026 चंद्र ग्रहण का समय (Chandra Grahan Time 2026)
चंद्र ग्रहण प्रारंभ: 06:26 PM
चंद्र ग्रहण समाप्त: 06:46 PM
चंद्रोदय: 06:26 PM
उपच्छाया से पहला स्पर्श: 02:16 PM
प्रच्छाया से पहला स्पर्श: 03:21 PM
खग्रास प्रारंभ: 04:35 PM
परमग्रास: 05:04 PM
खग्रास समाप्त: 05:33 PM
प्रच्छाया से अंतिम स्पर्श: 06:46 PM
उपच्छाया से अंतिम स्पर्श: 07:52 PM

चंद्र ग्रहण सूतक काल 2026 (Chandra Grahan Sutak Time)
3 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण का सूतक काल सुबह 09:39 बजे से शुरू होगा और शाम 06:46 बजे तक रहेगा।
बच्चों, वृद्धों और अस्वस्थ लोगों के लिए सूतक:
प्रारंभ: 03:28 PM
समापन: 06:46 PM
सूतक काल के दौरान किसी भी प्रकार के शुभ कार्य, पूजा-पाठ, विवाह या हवन नहीं किए जाते। इस दौरान मंदिरों के कपाट भी बंद रखे जाते हैं।
तीसरा ग्रहण – 12 अगस्त 2026 (सूर्य ग्रहण) साल 2026 का तीसरा ग्रहण 12 अगस्त को लगेगा। यह एक सूर्य ग्रहण होगा, जो भारत में दृश्य नहीं होगा।
चौथा ग्रहण – 28 अगस्त 2026 (चंद्र ग्रहण) साल का अंतिम ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लगेगा। यह चंद्र ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा।
धार्मिक महत्व
चूंकि 3 मार्च 2026 का चंद्र ग्रहण होलिका दहन के दिन पड़ रहा है, इसलिए इसका धार्मिक महत्व बढ़ जाता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस दिन पूजा-पाठ, दान और जप विशेष फलदायी माने जाते हैं, जबकि सूतक काल में नियमों का पालन आवश्यक होता है।

