Govardhan 2020: वास्तु से जानें आज क्या करें, क्या नहीं

punjabkesari.in Sunday, Nov 15, 2020 - 05:06 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
जिस तरह सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का अधिक महत्व है। ठीक उसी तरह वास्तु शास्त्र भी सनातन धर्म में बहुत हद तक अपनी अहम भूमिका रखता है। यही कारण है कि लगभग प्रत्येक धार्मिक कार्य में किसी न किसी प्रकार से इसका उपयोग किया जाता है। आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन गोवर्धन पूजा के दिन खास अवसर पर हम आपको बताने वाले हैं कि वास्तु के अनुसार आज के दिन आपको कौन से काम नहीं करने चाहिए। दरअसल वास्तु शास्त्रों के अएनुसार हर तिथि के साथ किसी न किसी प्रकार से वास्तु संबंध रखता है। प्रतिपदा तिथि का भी इसके साथ खास संबंध है। विशेषज्ञों के अनुसार अगर तिथि को ध्यान में रखते हुए कार्य किए जाएं तो लाभ ही लाभ होता है। 
PunjabKesari, Vastu tips Govardhan Puja, Govardhan puja vastu, Vastu and Govardhan, Govardhan Puja 2020, govardhan puja 2020 muhurat, govardhan puja 2020 date in india calendar, govardhan puja 2020 श्री कृष्ण, govardhan puja story, govardhan puja vidhi, govardhan puja in hindi, govardhan parvat
मगर वो काम क्या है इस बारे में जानकारी लेने के लिए आपको पढ़ने होगी आगे की दी गई जानकारी। तो चलिए जानते क्या हैं वो काम- 

इस दिन श्री कृष्ण की पूजा करने वाले जातक को इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए, घर में पढ़ाई लिखाई बंद रखनी चाहिए। इतना ही नहीं इस दिन संभव हो तो व्यापर भी बंद रखना चाहिए। मगर अपने कार्य का चिंतन करना चाहिए। 

बिजनेसमैन को आज के दिन नए बही-खाते बनाने की तैयारी रखनी चाहिए। मान्यता है आने वाले समय में इससे कामकाज अच्छा होता है। 
PunjabKesari, Vastu tips Govardhan Puja, Govardhan puja vastu, Vastu and Govardhan, Govardhan Puja 2020, govardhan puja 2020 muhurat, govardhan puja 2020 date in india calendar, govardhan puja 2020 श्री कृष्ण, govardhan puja story, govardhan puja vidhi, govardhan puja in hindi, govardhan parvat
अक्सर देखने को मिलता है कि कुछ लोगों की आदत होती है कि वे ऊंची आवाज़ में बात करते हैं, मगर कहा जाता है कि खासतौर पर आज के दिन घर में ऊंची आवाज़ में नहीं बोलना चाहिए।

इस दिन जितना हो सके हर किसी के साथ प्रें से रहना चाहिए, जाने-अनजाने में भी किसी के साथ कठोर व्यवहार नहीं करना चाहिए। इस दिन फालतू खर्चा नहीं करना चाहिए। जितना हो सके आज के दिन मनो-विनोद का वातावरण बनाना चाहिए। 

अपने मित्रों के साथ आज उपहारों का आदान-प्रदान करना चाहिए। पति-पत्नी को आज अपने दांपत्य जीवन को अच्छा बनाना चाहिए। संभव हो तो दूर स्थान की यात्रा एवॉइड करनी चाहिए। जितना हो सके आज के दिन श्री गणेश-लक्ष्मी का चिंतन करना चाहिए।
PunjabKesari, Vastu tips Govardhan Puja, Govardhan puja vastu, Vastu and Govardhan, Govardhan Puja 2020, govardhan puja 2020 muhurat, govardhan puja 2020 date in india calendar, govardhan puja 2020 श्री कृष्ण, govardhan puja story, govardhan puja vidhi, govardhan puja in hindi, govardhan parvat
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News