पाना चाहते हैं माता लक्ष्मी को तो आज से ही करें ये काम

punjabkesari.in Thursday, Jun 13, 2019 - 05:18 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
आज के समय मे हर किसी को पैसों से जुड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिस वजह से व्यक्ति को हर समय अपने और अपने परिवार के पालन-पोषण की चिंता लगी रहती है। कई बार ऐसा होता है कि व्यक्ति के पास पैसा तो बहुत होता है लेकिन टिकता नहीं है। जिसका कारण यह होता है कि उस व्यक्ति पर माता लक्ष्मी की कृपा नहीं होती है। तो आइए हम आपको बताते हैं कि किस तरह से आप मां लक्ष्मी की कृपा को प्राप्त कर सकते हैं।                      
PunjabKesari, kundli tv
कहते हैं कि जिन घरों में औरतों की इज्जत नहीं होती वहां मां लक्ष्मी कभी नहीं टिकती हैं। तो ऐसे में आप हमेशा ख्याल रखें कि घर की औरतों का पूरी तरह से मान-सम्मान करें। अगर आपका आपकी पत्नी को लेकर किसी तरह का विवाद होता हो तो उसे तुरंत दूर कर लेना चाहिए। शास्त्रों में घर की औरतों को ही घर की लक्ष्मी कहा जाता है। इसलिए लक्ष्मी का सम्मान करना बहुत जरूरी होता है। 

शास्त्रों में बताया गया है कि लक्ष्मी माता की कृपा के लिए शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने और व्रत करने से व्यक्ति को मनचाहा फल मिलता है। 
PunjabKesari, kundli tv, home vastu
ऐसा भी कहा जाता है कि अगर घर में वास्तु दोष हो तब भी परिवार में आर्थिक समस्या बनी रहती है। वास्तु में हर चीज के लिए दिशा निर्धारित की गई है। वास्तु के नियमों का पालन करने पर घर पर लक्ष्मी जी सुख, संपन्नता और ऐश्वर्य लाती हैं। अगर संभंव हो तो लक्ष्मी श्री यंत्र की स्थापना घर में करनी चाहिए। इससे लाभ मिलता है। 
PunjabKesari, kundli tv
जिन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत घर में होती है उनके यहां माता लक्ष्मी का वास होता है। ज्योतिष के अनुसार शुक्र ग्रह को सुख-समृद्धि का ग्रह माना गया है। शुक्र ग्रह के कमजोर होने पर घर पर परेशानियां रहती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News