Ghaziabad: धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बना हिंदू युवक, हिंदू लड़कों को मुस्लिम बनाने का गिरोह बनाया
punjabkesari.in Sunday, Jul 09, 2023 - 08:46 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
गाजियाबाद (प.स.): गाजियाबाद की खोड़ा पुलिस ने उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम में दर्ज एक मामले के वांछित 3 आरोपियों को अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोह मद राहिल उर्फ राहुल अग्रवाल (22), मुसीर (30) और अब्दुल्ला अहमद उर्फ सौरभ खुराना (33) के रूप में हुई है।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
ट्रांस हिंडन के पुलिस उपायुक्त विवेक चंद्र यादव ने बताया कि गाजियाबाद के खोड़ा में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में दावा किया कि मोह मद राहिल उर्फ राहुल नाम का युवक उनकी बेटी को धर्म परिवर्तन करने के लिए प्रेरित कर रहा है। शिकायतकर्ता ने कहा कि उनकी बेटी कई महीनों से कुछ अजीबो-गरीब हरकतें कर रही है। वह कभी नमाज पढ़ती है तो कभी वजू करती है।
पुलिस ने जब इस मामले की तहकीकात की तो वह आरोपियों तक पहुंच गई। पुलिस के अनुसार, राहिल उर्फ राहुल की गिर तारी के बाद पूछताछ में पता चला कि 2017 में राहुल ने भी अपना धर्म बदल लिया था और इस्लाम अपना लिया था। इसके बाद उसने युवतियों को प्रेम जाल में फंसाकर उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया। पुलिस के अनुसार एक अन्य आरोपी 2014 में अलीगढ़ विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान सौरभ खुराना से अब्दुल्ला अहमद बन गया था और उसने एक गिरोह बनाकर धोखे से हिंदू लड़कों का धर्म परिवर्तन कराया। पुलिस ने कहा कि मुसीर ने भी धर्म परिवर्तन में मदद की और राहुल को राहिल तथा सौरभ खुराना को अब्दुल्ला अहमद बनाने में उसकी भी अहम भूमिका रही है।

