Gayatri Jayanti 2026 Date : किस दिन मनाई जाएगी गायत्री जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

punjabkesari.in Thursday, Aug 27, 2026 - 08:01 AM (IST)

Gayatri Jayanti 2026 Date : हिंदू धर्म में गायत्री जयंती का बहुत खास महत्व है। गायत्री जयंती जगत की जननी, वेदों की माता और ज्ञान की देवी मां गायत्री को समर्पित है। गायत्री जयंती को माता गायत्री के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है, जो कि हर साल श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को पड़ता है। माना जाता है कि इस दिन सच्चे मन और विधि-विधान के साथ माता गायत्री की पूजा करने और व्रत रखने से जीवन में आ रही सारी परेशानियों से छुटकारा मिलता है और मन की हर मुराद पूरी होती है। तो आइए जानते हैं गायत्री जयंती के शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में-

Gayatri Jayanti 2026 Date

गायत्री जयंती 2026 तिथि

पंचांग के अनुसार, श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत सुबह 9 बजकर 8 मिनट से होगी और इसका समापन 28 अगस्त 2026 की सुबह 9 बजकर 48 मिनट पर होगा। इस बार 28 अगस्त 2026, वार शुक्रवार को गायत्री जयंती मनाई जाएगी। 

Gayatri Jayanti 2026 Date

गायत्री जयंती के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 28 मिनट से का आरंभ होगा, जो सुबह 05 बजकर 12 मिनट पर समाप्त होगा। 

चौघड़िया मुहूर्त-  सुबह 07 बजकर 33 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 10 मिनट तक लाभ उन्नति मुहूर्त रहेगा। 

सूर्योदय- सुबह 05 बजकर 57 मिनट पर होगा।

गायत्री जयंती का धार्मिक महत्व

गायत्री माता की पूजा वैसे तो किसी भी दिन कर सकते हैं, लेकिन गायत्री जयंती के दिन उनकी पूजा करने का विशेष महत्व है। हर साल श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गायत्री जयंती मनाई जाती है। माना जाता है कि इस दिन गायत्री माता की  सच्चे मन से अराधना करने से बुद्धि का विकास होता है और घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

Gayatri Jayanti 2026 Date


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News