Gayatri Jayanti 2025: मां गायत्री की कृपा पाने का श्रेष्ठ अवसर ! जानें तारीख और पूजा का सही समय
punjabkesari.in Wednesday, May 28, 2025 - 07:01 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Gayatri Jayanti 2025: गायत्री जयंती का पर्व सनातन धर्म में बहुत खास माना जाता है। हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को गायत्री जयंती मनाई जाती है। गायत्री जयंती को आध्यात्मिक उन्नति और ज्ञान के प्रकाश का प्रतीक माना जाता है। इस साल गायत्री जयंती का व्रत 06 जून को रखा जाएगा। यह दिन विशेष रूप से माता गायत्री को समर्पित होता है। इस दिन गायत्री माता की पूजा करके, व्रत रखने और मंत्रों का जाप करने से हर कष्ट दूर हो जाते हैं और जीवन में गहरी शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। तो आइए सकारात्मक ऊर्जा और गायत्री माता का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए जानते हैं गायत्री जयंती के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में-
Gayatri Jayanti 2025 Shubh Muhurat गायत्री जयंती 2025 शुभ मुहूर्त
गायत्री जयंती का शुभ मुहूर्त पंचांग के अनुसार, 06 जून को देर रात 02 बजकर 15 मिनट पर शुरू होगी और इसका समापन 07 जून को सुबह 04 बजकर 47 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, गायत्री जयंती का व्रत 06 जून को रखा जाएगा।
Gayatri Jayanti 2025 Puja Vidhi गायत्री जयंती 2025 पूजा विधि
गायत्री जयंती के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद साफ-सुथरे वस्त्र धारण करें।
इसके बाद घर के मंदिर की साफ-सफाई करें और गंगाजल का छिड़काव करें और फिर व्रत का संकल्प लें।
फिर एक चौकी पर गायत्री माता की मूर्ति स्थापित करें और दूध से उनकी मूर्ति का अभिषेक करें।
अब गायत्री माता को गंगाजल, दूध, फूल, फल, कपूर, अगरबत्ती, दीपक, हल्दी और कुमकुम अर्पित करें।
उसके बाद गायत्री स्तोत्र का गायत्री माता के मंत्रों का जाप करें।
फिर उनके समक्ष घी का दीपक जलाएं और आरती करें।
अंत में मां से अपने परिवार की खुशहाली, स्वास्थ्य और सफलता के लिए आशीर्वाद मांगें।