Gau Seva Dham Hospital: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रखी भारत के पहले बहुमंजिला गौ हॉस्पिटल की नींव

punjabkesari.in Tuesday, Nov 21, 2023 - 11:26 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Gau Seva Dham: कोटवन करमन बॉर्डर पर गौ सेवा धाम में देवी चित्रलेखा जी के श्रीमुख से चल रहे सप्तदिवसीय गोपाष्टमी महोत्सव एवं श्रीमद भागवत कथा के तृतीया दिवस में गोपाष्टमी के पावन पर्व पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने भारत के पहले सर्वसुविधायुक्त बहुमंजिला गौ हॉस्पिटल का भूमि पूजन किया। भूमि पूजन के अवसर पर खट्टर के साथ अन्य संत एवं गणमान्य व्यक्ति श्री चिदानंद सरस्वती, श्री सम्पूर्णानन्द स्वामी आचार्य लोकेश मुनिजी, कृष्णपाल गुज्जर और स्वामी श्री ज्ञानानंद महाराज इस ऐतिहासिक कार्य में भागीदार रहे। दिन की शुरुआत भजन एवं गौ पूजन के साथ हुई, दोपहर बाद भूमि पूजन का शुभ कार्य संपन्न हुआ।

PunjabKesari Gau Seva Dham 

देवी चित्रलेखाजी ने श्रीमद भागवत कथा के माध्यम से बताया कि गोपाष्टमी का त्यौहार हर घर में बड़ी धूम-धाम से मनाना चाहिए क्योंकि ये गौमाताओं का त्यौहार है। जहां गायों की सेवा होती है, वहां गोपाल खुश रहते हैं। गोपाष्टमी पर्व का सनातन धर्म में बड़ा ही धार्मिक महत्व है। इसी दिन भगवान कृष्ण ने गौमाता की पूजा की और गौचारण लीला का शुभारम्भ किया। गोपाष्टमी के इस पवित्र दिन पर गायों और बछड़ों को सजाया जाता है और उनकी विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। यह पर्व मुख्य रूप से ब्रज में मनाया जाता है। गोपाष्टमी कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। इस बार 20 नवंबर सोमवार के दिन मनाई गयी। गोपाष्टमी के दिन गौ महा भोज का आयोजन बड़ी धूम-धाम से किया गया, जिसमें यहां भर्ती गौवंश हेतु स्वादिष्ट व्यंजन जैसे मीठा दलिया, ताजा गन्ना, रोटी, हरी सब्जियां खिलाई गई और यही खाद्य पदार्थ आसपास की गौशालाओं में रह रहे सभी गौवंश हेतु पहुंचाए गए।

PunjabKesari Gau Seva Dham
 
आपको बता दें कि कार्यक्रम के मध्य 20 नवंबर गोपाष्टमी को गौ सेवा धाम हॉस्पिटल में भारत के पहले बहुमंजिला गौ हॉस्पिटल का भूमि पूजन हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी के कर कमलों द्वारा किया गया। इस मौके पर पधारे मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि ऐसी गौमाता की सेवा शायद ही कहीं हो रही होगी। मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि देवी चित्रलेखा का यह विचार बहुत अच्छा है। सभी मनुष्यों के लिए हॉस्पिटल बनाते हैं पर चित्रलेखा ने गौमाता और सभी जीवों के बारे में सोचा उनकी पीड़ा दुःख, दर्द को समझा और बहुमंजिला गौ हॉस्पिटल बनाने का निर्णय लिया। हमें बहुत अच्छा लगा कि देवी चित्रलेखा ने सर्व सुसज्जित गौमाता और जीवों को अपने पास आश्रय देने का फैसला लिया और पिछले 10 वर्षों से गौमाता की सेवा करती आ रही हैं।  

इस अस्पताल में हज़ारों बीमार गौवंश और अन्य जीवों के लिए उच्च-स्तरीय चिकित्सा सेवाएं होंगी। यह आयोजन जो सामाजिक सेवाओं और आध्यात्मिक उन्नति को मिलाकर गौ संवर्धन की ओर कदम बढ़ा रहा है। गौ सेवा धाम हॉस्पिटल पिछले 10 वर्षों से गौमाताओं के साथ-साथ सभी बेजुबान जीवों की सेवा करता आ रहा है। इस सेवा को और आधुनिक बनाने हेतु इस बहुमंजिला हॉस्पिटल की नींव रखी गई। इस हॉस्पिटल में  एक्सरे यूनिट, अल्ट्रासाउंड रूम, आधुनिक डॉयग्नोस्टिक लैब, गायों के लिए अलग-अलग वार्ड जैसे आई.सी.यू वार्ड, कैंसर वार्ड, तीन पैर वाले गौवंश वार्ड होंगे।

PunjabKesari Gau Seva Dham


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News