Sankashti chaturthi: आज गणेश जी का करें खास श्रृंगार, लक्ष्मी सदा रहेंगी आपके साथ

punjabkesari.in Saturday, Sep 05, 2020 - 09:35 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vighnaraja Sankashti Chaturthi 2020: आज संकष्टी चतुर्थी के दिन गणेश जी का खास श्रृंगार करने से विशेष फल प्राप्त होते हैं। मां लक्ष्मी हमेशा धन-धान्य से भंडार भरे रखती हैं और व्यक्ति की हर इच्छा पूरी होती है। प्रथम पूज्य श्री गणेश जी को विघ्नहर्ता कहा जाता है। हर शुभ कार्य करने से पहले गणेश जी का पूजन किया जाता है। उनके प्रत्येक रुप की किसी भी तरह पूजा करना फलदायक होता है। यदि उनकी प्रतिमा का श्रृंगार खास चीजों से किया जाए तो जीवन में आने वाले बहुत सारे संकटों से बचा जा सकता है। 
 
PunjabKesari Sankashti chaturthi
Ganesh ji shringar: सुख-समृद्धि के लिए गणेश जी की आम के पत्तों से बनी या सजाई गई प्रतिमा घर के मुख्य द्वार में लगानी शुभ होती है।

सुख-शांति के लिए पीपल के पत्तों से बनी या सजाई गई गणेश जी की प्रतिमा घर में लगाएं।
PunjabKesari Sankashti chaturthi
गाय माता के गोबर से लिपी जगह पवित्र हो जाती है। अपने घर के अशुभ प्रभाव को कम करने व धन वृद्धि के लिए गाय के गोबर से बनी या लिपी हुई जगह पर गणेश प्रतिमा रखनी चाहिए।

व्यापार उन्नति के लिए रविवार को गणेश जी की सफेद प्रतिमा घर लाएं। प्रतिदिन उस प्रतिमा की सफेद फूलों से पूजा करनी चाहिए।
PunjabKesari Sankashti chaturthi
नीम की लकड़ी से बनी या इसके पत्तों से सजाई गई गणेश प्रतिमा मंदिर में रखने से पारिवारिक संबंधों में प्यार और विश्वास बढ़ता है। आय के साधनों में कभी कमी नहीं आती।
 
वास्तु दोष खत्म करने के लिए घर में क्रिस्टल की बनी गणेश प्रतिमा रखें। यदि साथ में लक्ष्मी जी की प्रतिमा भी रखी जाए तो धन में वृद्धि होती है।
PunjabKesari Sankashti chaturthi
हल्दी से बनी गणेश प्रतिमा घर में लाना बहुत ही शुभ माना जाता है। ये प्रतिमा घर के मंदिर में रखने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
 
PunjabKesari Sankashti chaturthi

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News