Ganpati Bappa Morya: क्यों कहते हैं गणपति बप्पा मोरया ?

punjabkesari.in Wednesday, Sep 10, 2025 - 07:14 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Ganpati Bappa Morya: इन दिनों एक ही जयकारा गूंज रहा है- ‘गणपति बप्पा मोरया’। अब सवाल यह है कि यह मोरया क्या है? मौर्य से इसका कोई ताल्लुक है या यह गणपति का ही यह कोई नाम है?

PunjabKesari Ganpati Bappa Morya
दरअसल, मोरया शब्द के पीछे का इतिहास बिल्कुल ही अलग है और हमें यकीन है कि आपके लिए भी यह जानकारी नई ही होगी। गणपति बप्पा से जुड़े इस मोरया नाम के पीछे का राज है- एक गणेश भक्त।

PunjabKesari Ganpati Bappa Morya

कहते हैं कि चौदहवीं सदी में पुणे के समीप चिंचवड़ में मोरया गोसावी नाम से सुविख्यात गणेश भक्त रहते थे। चिंचवड़ में इन्होंने कठोर गणेश साधना की। कहा जाता है कि मोरया गोसावी ने यहां जीवित समाधि ली थी। तभी से यहां का गणेश मंदिर देश भर में विख्यात हुआ और गणेश भक्तों ने गणपति के नाम के साथ मोरया के नाम का जयघोष भी शुरू कर दिया।

PunjabKesari Ganpati Bappa Morya
प्रथम दृष्टया तथ्य तो यही कहता है कि गणपति बप्पा मोरया के पीछे मोरया गोसावी ही है। दूसरा तथ्य यह कहता है कि ‘मोरया’ शब्द के पीछे मोरगांव के गणेश हैं। मोरया गोसावी के पिता वामनभट और मां पार्वतीबाई सोलहवीं सदी (मतांतर से चौदहवीं सदी) में कर्नाटक से आकर पुणे के पास मोरगांव नामक बस्ती में रहने लगे।

PunjabKesari Ganpati Bappa Morya
वामनभट परम्परा से गाणपत्य सम्प्रदाय के थे। प्राचीन काल से हिन्दू समाज शैव, शाक्त, वैष्णव और गणपत्य सम्प्रदाय में विभाजित रहा है। गणेश के उपायक गणपत्य कहलाते हैं। इस सम्प्रदाय के लोग महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक में ज्यादा हैं। 

PunjabKesari Ganpati Bappa Morya 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News