Ganga Dussehra 2025 daan: गंगा दशहरा पर भूलकर भी न करें ये दान, वरना जीवन में आ सकती हैं मुसीबतें
punjabkesari.in Monday, May 26, 2025 - 07:01 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Ganga Dussehra 2025 Daan: सनातन धर्म में गंगा दशहरा के विशेष महत्व है। गंगा नदीं को बहुत ही पूजनीय नदी माना जाता है। गंगा दशहरा के दिन गंगा मैया धरती पर अवतरण हुई थी। इस दिन माता गंगा और शिव जी की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और मन की हर इच्छा पूर्ण होती है। इस दिन भक्तगण स्नान, दान और जप-तप के माध्यम से पापों से मुक्ति की कामना करते हैं। इस दिन स्नान, दान को बहुत खास माना जाता है। लेकिन गंगा दशहरा के दिन कई ऐसी चीजें भी जिस को दान करने की मनाही होती है। तो आइए जानते हैं कि गंगा दशहरा के दिन किन चीजों को दान नहीं करना चाहिए।
भूलकर भी न करें इन चीजों का दान
काले रंग के वस्त्र
गंगा दशहरा के दिन लोग वस्त्र का दान करते हैं। लेकिन इस दिन दान करत समय इस चीज का खास ध्यान रखना चाहिए कि कभी भी काले रंग के वस्त्र दान न करें। ऐसा करने से कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही धन से जुड़ी समस्या हो सकती है।
लोहे की वस्तुएं
लोहे की वस्तुओं का संबंध शनिदेव से होता है। गंगा दशहरा के दिन इसका दान करने से अशुभ फल मिल सकता है। इसलिए लोहे की चीजों का दान करने से परहेज करें।
मांस, मदिरा या तामसिक चीजें
गंगा दशहरा के दिन सात्विकता और शुद्ध आचरण का विशेष महत्व होता है। इसलिए तामसिक चीजों का सेवन या दान वर्जित है। ऐसी चीजों का दान करना पाप के समान माना जाता है।