भोजन करने के इस तरीके से बढ़ती है उम्र

punjabkesari.in Monday, Jun 06, 2022 - 10:35 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Eating habits: शास्त्रों में भोजन को लेकर कई तरीके बताए गए हैं, जिनसे स्वास्थ्य पर सकारात्मक और नकारात्मक असर भी पड़ता है। खाना खाते समय यदि कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो स्वास्थ्य लाभ के साथ ही ईश्वरीय कृपा भी प्राप्त की जा सकती है। 

PunjabKesari Vastu for Making Food
उम्र बढ़ने का उपाय
खाना खाने से पहले दोनों हाथ, दोनों पैर और मुंह को धोने के पश्चात ही भोजन करना चाहिए। मान्यता के अनुसार गीले पैरों के साथ भोजन करने से स्वास्थ्य संबंधी लाभ होता है और उम्र में बढ़ौतरी होती है।

PunjabKesari Vastu for Making Food
दिशानुसार करें भोजन
भोजन करते समय मुंह पूर्व और उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। ऐसा करने से शरीर को भोजन से प्राप्त ऊर्जा पूरी तरह से मिलती है। दक्षिण दिशा की ओर मुंह होना अशुभ और पश्चिम दिशा की ओर मुंह होने से बीमारियों में बढ़ौतरी होती है। 

PunjabKesari Vastu for Making Food
इस प्रकार न करें भोजन
भोजन न तो बिस्तर पर बैठकर और न ही प्लेट हाथ में पकड़कर करें। भोजन हमेशा आराम से बैठ कर करना चाहिए। भोजन की थाली लकड़ी की चौकी पर रखें और बर्तन साफ-सुथरे होने चाहिए। टूटे बर्तनों में भोजन करना अशुभ माना जाता है।


PunjabKesari Vastu for Making Food
भोजन करने से पहले करें 
भोजन करने से पूर्व अन्न देवता, अन्नपूर्णा माता और देवी-देवताओं का स्मरण कर  उन्हें धन्यवाद करें। भोजन स्वादिष्ट न लगने पर उसका तिरस्कार न करें। ऐसा करने से अन्न का अपमान होता है। 

PunjabKesari Vastu for Making Food
भोजन बनाने से पहले
भोजन बनाने वाले व्यक्ति को स्नान करके और पूरी तरह से पवित्र होकर ही भोजन बनाना चाहिए। भोजन बनाते समय मन शांत रखना चाहिए। जहां तक हो सके भोजन बनाते समय अपने परिवार के स्वस्थ रहने के विचार करें या मंत्र जप अथवा स्तोत्र पाठ करते रहें। भोजन करते समय हमारे मन में किसी भी व्यक्ति के प्रति ईर्ष्या का भाव नहीं होना चाहिए। डरते-डरते खाना नहीं खाना चाहिए। यदि हम किसी बात पर क्रोधित हैं तो क्रोध भाव के साथ भोजन ग्रहण न करें।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News