India fitness market report 2026: फिटनैस के साथ दोस्ती, नैटवर्किंग और लाइफ स्टाइल पर बढ़ रहा खर्च

punjabkesari.in Saturday, May 30, 2026 - 01:54 PM (IST)

लंदन/न्यूयॉर्क (इंट): दुनिया भर में युवा पीढ़ी की सोशल लाइफ तेजी से बदल रही है। अब बार, पब और नाइट क्लबों की जगह प्रीमियम जिम, रन क्लब और वैलनैस सैंटर नए सोशल हब बनते जा रहे हैं। युवा फिटनैस के साथ दोस्ती, नैटवर्किंग और रिश्तों की तलाश भी इन जगहों पर कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन और अमरीका में जेन-जी और मिलेनियल वर्ग अब नाइटलाइफ की बजाय फिटनैस और वैलनैस गतिविधियों पर अधिक खर्च कर रहा है। शराब की खपत में गिरावट के बीच जिम सदस्यता और फिटनैस क्लासेज का चलन तेजी से बढ़ा है।

PunjabKesari India fitness market

जिम अब सिर्फ एक्सरसाइज की जगह नहीं
विशेषज्ञों का कहना है कि प्रीमियम जिम और बुटीक फिटनैस स्टूडियो अब सामाजिक मेलजोल के केंद्र बनते जा रहे हैं। यहां लोग सिर्फ वर्कआऊट नहीं करते बल्कि नए दोस्त बनाते हैं और समय बिताते हैं।

PunjabKesari India fitness market

युवा पेशेवरों के बीच रन क्लब, योगा ग्रुप और ग्रुप फिटनैस क्लासेज खासे लोकप्रिय हो रही हैं। कई लोग इन्हें डेटिंग और नैटवर्किंग के नए प्लेटफॉर्म के रूप में भी देख रहे हैं।

PunjabKesari India fitness market

फिटनैस पर हजारों रुपए खर्च
रिपोर्ट के मुताबिक अमरीका और यूरोप के बड़े शहरों में युवा हर महीने फिटनैस पर बड़ी रकम खर्च कर रहे हैं।

PunjabKesari India fitness market

कुछ प्रीमियम जिम की सदस्यता लाखों रुपए सालाना तक पहुंच रही है। बुटीक फिटनैस स्टूडियो की एक-एक क्लास का शुल्क हजारों रुपए तक होता है, फिर भी युवाओं में इसकी मांग लगातार बढ़ रही है।

PunjabKesari India fitness market

सोशल मीडिया का भी बड़ा असर
इंस्टाग्राम और टिकटॉक जैसे प्लेफॉर्म पर फिटनैस और वैलनैस कंटैंट तेजी से लोकप्रिय हुआ है। युवा फिटनैस को केवल स्वास्थ्य नहीं बल्कि लाइफस्टाइल और पहचान से जोड़कर देख रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार कोविड महामारी के बाद लोगों में व्यक्तिगत स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन को लेकर जागरूकता बढ़ी है, जिसका असर फिटनैस उद्योग पर साफ दिख रहा है।

PunjabKesari India fitness market

महिलाओं की भागीदारी बढ़ी
रिपोर्ट में कहा गया है कि महिलाओं की भागीदारी भी तेजी से बढ़ रही है। समूह आधारित फिटनैस गतिविधियों में बड़ी संख्या में युवा महिलाएं हिस्सा ले रही हैं। फिटनैस क्लब अब बर्थडे पार्टी, सोशल इवैंट और निजी समारोहों के आयोजन के लिए भी इस्तेमाल होने लगे हैं।

PunjabKesari India fitness market

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News