Festivals of Chaitra month: चैत्र महीने में आएंगे ये पर्व-त्योहार, देखें पूरी List
punjabkesari.in Friday, Mar 14, 2025 - 02:29 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Chaitra month calendar 2025 : चैत्र मास को हिंदू कैलेंडर में नए साल के रूप में मनाए जाने का विधान है। इस महीने को सबसे खास माना गया है। रंगों के पर्व होली महोत्सव के उपरांत चैत्र महीने का आरंभ होता है। वर्ष 2025 में 15 मार्च से चैत्र माह का आरंभ हो रहा है और इसका समापन 12 अप्रैल को होगा। इसी महीने में सूर्य अपनी उच्च राशि यानी मेष में प्रवेश करने वाले हैं। चैत्र विशेष रुप से मां के 9 रूपों को समर्पित है। नवरात्र मूल प्रकृति आदि शक्ति की उपासना का पर्व है, प्रतिपदा से नवमी तक निश्चित नौ तिथि, नौ नक्षत्र, नवग्रह, नवनिद्धि, नौ शक्तियों की नवधा का पर्व है नवरात्र, जीवन से जुड़े नवरंग को को निखरता है नवरात्र पर्व। नवरात्र पर्व में आदिशक्ति के नौ रूपों कि नौ दिनों में क्रमशः अलग-अलग पूजा को दर्शाता है।
चैत्र में मौसम परिवर्तन भी होता है। जिस वजह से सेहत संबंधी बदलाव होते हैं। यह महीना धर्म और विज्ञान दोनों के लिहाज से बहुत शुभ होता है। चैत्र माह ऋतुओं के संधिकाल पर आता है। यानी शीत ऋतु के जाने का और ग्रीष्म ऋतु के आने का समय है। इन दो ऋतुओं के संधिकाल में खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सुबह-शाम सर्दी और दिन में गर्मी की वजह से इस समय कई तरह की मौसमी बीमारियों का खतरा बना रहता है। इसलिए ठंडा खाना खाने की परंपरा बनाई गई है। साल में एक दिन सर्दी और गर्मी के संधिकाल में ठंडा भोजन करने से पेट और पाचन तंत्र को भी लाभ मिलता है। ऐसे में जो लोग शीतला अष्टमी पर ठंडा खाना खाते हैं, वो लोग ऋतुओं के संधिकाल में होने वाली बीमारियों से बचे रहते हैं।
Festivals of Chaitra month चैत्र महीने में आएंगे ये पर्व-त्योहार
15 मार्च 2025 - चैत्र मास प्रारंभ
16 मार्च 2025 - भाई दूज
17 मार्च 2025 - भालचद्र संकष्टी चतुर्थी
19 मार्च 2025 - रंग पंचमी
21 मार्च 2025 - शीतला सप्तमी
22 मार्च 2025 - शीतला अष्टमी, बसोड़ा, कालाष्टमी
25 मार्च 2025 - पापमोचिनी एकादशी
27 मार्च 2025 - प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि
29 मार्च 2025 - सूर्य ग्रहण, चैत्र अमावस्या
30 मार्च 2025 - गुड़ी पड़वा, चैत्र नवरात्रि
31 मार्च 2025 - गणगौर
06 अप्रैल 2025 - रामनवमी
12 अप्रैल 2025 - चैत्र पूर्णिमा हनुमान जयंती
Chaitra Navratri list 2025 चैत्र नवरात्रि 2025 के 9 दिन, किस दिन होगी, कौन सी देवी की पूजा
30 मार्च 2025- शैलपुत्री (पहला दिन)
31 मार्च 2025- ब्रह्मचारिणी (दूसरा दिन)
1 अप्रैल 2025- चंद्रघंटा (तीसरा दिन)
2 अप्रैल 2025- कूष्मांडा (चौथा दिन)
3 अप्रैल 2025- स्कंदमाता (पांचवा दिन)
4 अप्रैल 2025- कात्यायनी (छठा दिन)
5 अप्रैल 2025- कालरात्रि (सातवां दिन)
6 अप्रैल 2025- महागौरी (आठवां दिन)
7 अप्रैल 2025- सिद्धिदात्री (नौवां दिन)