फेंगशुई हाथी की है मानव जीवन में खासा Importance, क्या आप जानते हैं

punjabkesari.in Monday, Sep 12, 2022 - 01:42 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
वर्तमान समय में केवल लोग भारतीय वास्तु शास्त्र को ही नहीं बल्कि चीनी वास्तु शास्त्र को भी फॉलों करने लगे हैं। जी हां, हम बात करने जा रहे हैं फेंगशुई वास्तु शास्त्र की। बताया जाता है जिस भारतीय वास्तु शास्त्र में कई प्रकार की ऐसी चीज़ों के बारे में बताया गया है जिन्हें घर में रखने से न केवल घर में रहने वाले लोगों के जीवन में आने वाली मुसीबतें कम होती हैं बल्कि घर में मौजूद विभिन्न प्रकार के दोष दूर होते हैं साथ ही साथ परिवार के सदस्यों में आपसी स्नेह बढ़ता तथा आर्थिक तंगी से भी राहत मिलती है। ठीक उसी तरह फेंगशुई वास्तु शास्त्र में भी कई उपायों के साथ-साथ भिन्न-भिन्न प्रकार की चीज़ों के बारे में बताया गया है जिन्हें घर में रखने से घर के सदस्यों की तमाम परेशानियां खत्म हो जाती हैं। 
PunjabKesari fengshui tips, Fengshui Elephant, Fengshui Vastu Shastra, Fengshui Vastu Tips, Fengshui  Vastu Remedies, Rules to Keep Elephant Statue, Fengshui Vastu Rules to Keep Elephant Statue, Vastu Shastra, Vastu Remedies, Dharm

दरअसल आज हम आपको बताने जा रहे हैं फेंगशुई शास्त्र में बेहद महत्व रखने वाले हाथी के जोड़े के बारे में। फेंगशुई वास्तु शास्त्र में इसे घर रखने के कई फायदों के बारे में बताया है। तो आइए जानते हैं इसे घर में रखने से किस प्रकार के लाभ होते हैं। 

फेंगशुई के अनुसार घर में हाथी की मूर्ति व प्रतिमा रखना बेहद शुभ होता है। तो वहीं हिंदू धर्म के  ग्रंथओं व शास्त्रों की बात करें तो उसमें में वर्णन मिलती है कि हाथी बहुत ही पवित्र होता है। घर में इसकी मूर्ति रखने से देवी लक्ष्मी घर मे वास करती है। 

फेंगशुई में भी इसका विशेष महत्व है। इसे घर में रखने से जीवन में खुशहाली आती है घर में सकारात्मक माहौल बना रहता है। घर या दफ्तर कहीं भी रखने से शुभ फल प्राप्त होते हैं। लेकिन इसे रखने के कुछ खास नियम हैं, जिनके बारे में पता होना जरूरी है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें
PunjabKesari
जरूरतों के अनुसार रखें घर में हाथी- 
जीवन में सुख, सम्मान और सफलता पाने के लिए घर में सूंड उठाए हुए हाथी की मूर्ति रखनी चाहिए। संभव हो तो इसे घर के मुख्य द्वार पर रखना बहुत शुभ होता है। जिस किसी दंपत्ति को लंबे समय ले संतान की प्राप्ति न हो उस दंपत्ति को अपने बेडरुम में 2 हाथी के स्टैचू रखने चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इससे संतान का सुख प्राप्त होने के आसार बढ़ते हैं। इसके अलावा हाथी की मूर्ति घर में रखने से घर सुरक्षित रहता है तथा साथ ही साथ घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। 
PunjabKesari fengshui tips, Fengshui Elephant, Fengshui Vastu Shastra, Fengshui Vastu Tips, Fengshui  Vastu Remedies, Rules to Keep Elephant Statue, Fengshui Vastu Rules to Keep Elephant Statue, Vastu Shastra, Vastu Remedies, Dharm

हाथी रखने के नियम
हाथी की मूर्ति को खीरदने से पहले किन्हीं बातों का ध्यान रने अधिक अनिवार्य माना होता है। ध्यान रहें कि कभी भी काले रंग के फेंगशुई हाथी को घर में न रखें  क्योंकि इस रंग का हाथी शुभ परिणाम नहीं देता है। 

सफेद रंग के हाथी को घर में रखने से घर का माहौल अच्छा बना रहता है.। इसके अलावा इस बात का खासा ध्यान रखें कि हाथी को हमेशा घर की उत्तर दिशा में ही रखें। तो वहीं घर में फेंगशुई हाथी का जोड़ा रखते समय ध्यान दें कि उनका चेहरा एक दूसरे की तरफ ही हो। 
PunjabKesari fengshui tips, Fengshui Elephant, Fengshui Vastu Shastra, Fengshui Vastu Tips, Fengshui  Vastu Remedies, Rules to Keep Elephant Statue, Fengshui Vastu Rules to Keep Elephant Statue, Vastu Shastra, Vastu Remedies, Dharm


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Related News