Falgun Amavasya 2020: आज पाएं अपने पितरों से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

punjabkesari.in Sunday, Feb 23, 2020 - 09:41 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आज 23 फरवरी फाल्गुन माघ की अमावस्या तिथि है। कहते हैं कि ये दिन पितरों को प्रसन्न करने के लिए होता है। माना जाता है कि इस दिन पितरों के निमित्त तर्पण करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है। आज के दिन किया गया तर्पण सालभर लाभ दिलाता है। अगर किसी के घर में किसी तरह की कोई भी समस्या चल रही हो तो वह किसी न किसी कारण से होती है और ये कारण पितरों के निमित्त तर्पण न करने से भी हो सकता है। ऐसे में हर किसी को अमावस्या तिथि पर अपने पितरों को प्रसन्न करके उनसे सुख-समृद्धि का आशीर्वाद पाना चाहिए।
PunjabKesari
तर्पण विधि
फाल्गुन अमावस्या के दिन तर्पण के लिए सूर्योदय के समय उठकर स्नान कर लें। इसके बाद सूर्य को जल अर्पण करते हुए ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र बोलें। 

इसके बाद तर्पण के लिए आसान पर बैठ जाएं। फिर जहां बैठे हैं उस स्थान को साफ कर पितरों का तर्पण शुरू करें। 
PunjabKesari
पितरों के तर्पण में तिल का खास महत्व बताया गया है। इसलिए पितृ तर्पण में तिल मिला हुआ जल का इस्तेमाल करना चाहिए। 

तर्पण पूरा होने के बाद किसी ब्राह्मण या जरूरतमंदों को भोजन कराएं। भोजन के बाद अपनी क्षमता के मुताबिक उन्हें दक्षिणा दें।
Follow us on Twitter
फाल्गुन अमावस्या के दिन तर्पण के लिए दक्षिण दिशा का उपयोग करना चाहिए। तर्पण कुश की अंगूठी पहनकर करना चाहिए। तर्पण दोपहर के बाद करना चाहिए।
Follow us on Instagram
तर्पण मुहूर्त
अमावस्या तिथि का आरंभ 22 फरवरी की शाम 7 बजकर 04 मिनट पर हो रहा है। इसके साथ ही अमावस्या तिथि का समापन 23 फरवरी की रात 09 बजकर 03 मिनट पर हो रहा है। ऐसे में पितरों के निमित्त अर्पण के लिए शुभ मुहूर्त 23 फरवरी को दोपहर के बाद करना सही होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News