बुरी नजर की चपेट में आते हैं ये मूलांक, जानिए क्या आपका अंक भी है शामिल ?

punjabkesari.in Sunday, Aug 10, 2025 - 11:08 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Evil Eye: अंक ज्योतिष के अनुसार, हर व्यक्ति का एक मूलांक होता है, जो उसकी जन्मतिथि से निर्धारित होता है। इस मूलांक का हमारे स्वभाव, सोचने के तरीके, और जीवन में घटने वाली घटनाओं पर गहरा प्रभाव होता है। कई बार ऐसा देखा गया है कि कुछ लोगों को अक्सर बुरी नजर लग जाती है, उनके अच्छे काम रुक जाते हैं, अचानक से तबीयत बिगड़ जाती है या बिना किसी कारण के मन उदास हो जाता है। क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा बार-बार आपके साथ ही क्यों होता है। हो सकता है कि आपके मूलांक में ही इसका रहस्य छुपा हो। आज हम जानेंगे कि कौन से मूलांक वाले लोग बुरी नजर की चपेट में जल्दी आ जाते हैं और क्या आप भी उनमें से एक हैं ?

PunjabKesari Evil Eye Numerology

मूलांक 2
मूलांक 2 वालों पर चंद्रमा का असर होता है, जो इन्हें भावुक और संवेदनशील बनाता है। ऐसे लोग दूसरों की नज़रें और ऊर्जा बहुत जल्दी पकड़ लेते हैं। यही वजह है कि अगर कोई उन्हें ईर्ष्या या नकारात्मक दृष्टि से देखता है, तो इसका सीधा असर इनके मन और शरीर पर होता है।

मूलांक 4 
मूलांक 4 वाले लोग राहु से प्रभावित होते हैं, जो एक छाया ग्रह है। ऐसे लोग न सिर्फ बुरी नजर को जल्दी पकड़ते हैं, बल्कि कई बार दूसरों की नकारात्मक ऊर्जा भी अपने अंदर खींच लेते हैं। यह उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान कर सकती है।

PunjabKesari Evil Eye Numerology

मूलांक 7
मूलांक 7 वालों पर केतु का प्रभाव होता है। ये आत्मविश्लेषण करने वाले, गहरे सोचने वाले लोग होते हैं। लेकिन इनका आभामंडल (Aura) बहुत कोमल होता है, जिससे यह बुरी नजर या नेगेटिव एनर्जी के प्रति ज्यादा संवेदनशील बन जाते हैं।

मूलांक 9 
मूलांक 9 वाले लोग मंगल ग्रह से प्रभावित होते हैं, और इनकी ऊर्जा बहुत तेज़ होती है। यही कारण है कि ये लोग अक्सर दूसरों की ईर्ष्या का शिकार बन जाते हैं। कई बार इनका आत्मविश्वास और सफलता, दूसरों को खटकने लगती है।

PunjabKesari Evil Eye Numerology
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News