बकरीद को लेकर सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीमें तैनात

punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2026 - 10:33 AM (IST)

नई दिल्ली (ब्यूरो): दिल्ली सरकार के विकास मंत्री कपिल मिश्रा के निर्देश पर गठित पशुपालन इकाई की रैपिड रिस्पॉन्स टीमों ने मंगलवार को राजधानी के 13 जिलों के इलाकों और बाजारों का निरीक्षण कर बकरीद पर होने वाली कुर्बानी को लेकर जारी एडवाइजरी से लोगों को जागरूक किया और उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जानकारी दी। 

कपिल मिश्रा ने कहा कि सभी 13 जिलों में जिला प्रभारी/उप निदेशक के नेतृत्व में गठित रैपिड रिस्पॉन्स टीमों को क्षेत्रीय गतिविधियों की निगरानी,  पशु कल्याण मानकों का अनुपालन एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के उल्लंघन की स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News