Vijayadashami: विजयदशमी पर कुछ खास उपाय कर लिए जाएं तो विजय श्री हर कदम पर चूमेगी आपके कदम

punjabkesari.in Thursday, Oct 10, 2024 - 03:10 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vijayadashami 2024: हिंदू धर्म में दशहरा का विशेष महत्व है। इस दिन को असत्य पर सत्य की जीत यानी बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मांगलिक कार्य जैसे किसी नए काम की शुरुआत करना, वाहन आभूषण आदि सामान खरीदना शुभ माना जाता है। विजयदशमी के दिन कुछ खास उपाय कर लिए जाएं तो विजय श्री हर कदम पर चूमेगी आपके कदम-

PunjabKesari Dussehra

नीम की पत्तियों का उपाय
दशहरे कि दिन नीम के पत्ते का एक आसान उपाय आपको कई लाभ दिला सकता है। आपको करना बस इतना है कि दशहरे के दिन नीम की पत्तियां घर में लानी हैं और पूजा स्थल पर इनको रखना है, ऐसा करने से ऊर्जा और ज्ञान की आपको प्राप्ति होती है। नीम के पत्ते का यह उपाय करने से घर के लोगों को रोगों से भी मुक्ति मिलती है। यह उपाय करने से माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु भी प्रसन्न होते हैं। 

PunjabKesari Dussehra

इस दिन करें शस्त्र और औजारों की पूजा
दशहरे के दिन शस्त्रों की पूजा करने का विधान तो लंबे समय से चला आ रहा है लेकिन इस दिन आप अपने औजारों की पूजा भी कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको करियर के क्षेत्र में उन्नति प्राप्त होती है।  

PunjabKesari Dussehra

रावण दहन के समय करें ये प्रार्थना
दशहरे के दिन रावण दहन किया जाता है। इस दौरान आपको अपनी बुरी आदतों, बुरी भावनाओं, गलत संगति और विचारों से मुक्ति पाने की प्रार्थना भगवान राम से करनी चाहिए।  इससे मानसिक शांति आपको मिलती है और जीवन में नई शुरुआत आप कर सकते हैं।

PunjabKesari Dussehra

सफेद वस्त्र और लाल धागे से जुड़ा उपाय
दशहरे के दिन आपको सफेद रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए और लाल रंग का धागा अपनी कलाई पर बांधना चाहिए। इसके बाद भगवान राम की स्तुति आपको करनी चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, यह छोटा सा उपाय आपको जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। 

PunjabKesari Dussehra

दुर्गा और श्री राम की पूजा
दशहरे के दिन माता दुर्गा और भगवान राम की पूजा विशेष रूप से की जाती है। इस दिन माता के मंदिर में जाकर दुर्गा सप्तशती और रामचरित मानस के किसी एक अध्याय का पाठ आप कर सकते हैं।

PunjabKesari Vijayadashami

जरूरतमंदों को दान
हिंदू धर्म में दान का बड़ा महत्व है। दान करने से आपको ईश्वर और पितरों की कृपा तो प्राप्त होती ही है, साथ ही आप मानसिक शांति भी प्राप्त करते हैं। इस दिन आप जरूरतमंद लोगों को भोजन, वस्त्र या धन का दान कर सकते हैं। इसके साथ ही पशु-पक्षियों को भोजन करने से भी इस दिन लाभ होता है।

आचार्य पंडित सुधांशु तिवारी 
प्रश्न कुण्डली विशेषज्ञ/ ज्योतिषाचार्य 
सम्पर्क सूत्र:- 9005804317


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News