Dussehra 2024: 100 वर्ष बाद दशहरा पर बन रहा राजयोग, इन राशियों की पलट जाएगी किस्मत

punjabkesari.in Tuesday, Oct 08, 2024 - 09:26 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Dussehra 2024: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है और इसके समापन के अगले दिन विजयदशमी का त्यौहार मनाया जाता है। यह पर्व दो कारणों की वजह से मनाया जाता है एक तो इस दिन श्री राम ने बुराई के प्रतीक रावण का वध किया था और दूसरा इस दिन  मां दुर्गा ने महिषासुर का भी वध किया था।  इस बार विजयदशमी का पर्व 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा। हिन्दू धर्म में हर एक पर्व को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इसी तरह दशहरा भी बहुत धूमधाम से मनाया जाएगा। इसी के साथ ग्रहों की शुभ स्थिति इस दिन की खासियत को और भी ज्यादा बढ़ा रही है। ज्योतिष गणना के अनुसार 100 वर्ष बाद इस बार 12 अक्टूबर को मालव्य और शश राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। इस वजह से कुछ राशियां ऐसी हैं जिनका जीवन एक दम से बदल जाएगा। तो चलिए ज्यादा देर न करते हुए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां। 

PunjabKesari Dussehra 2024

मेष राशि: इस योग की वजह से मेष राशि के जातकों को प्रोजेक्ट्स में सफलता और प्रमोशन के अवसर प्राप्त होंगे। अपने कार्यस्थल पर सकारात्मकता बनाए रखें और नए विचारों को अपनाएं। आर्थिक स्थिरता और पारिवारिक संबंधों में मधुरता आएगी। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। सेहत भी सही रहेगी।  इस दिन आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे, जिससे संबंधों में मधुरता आएगी। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने की संभावना है।

कर्क राशि: इस योग की वजह से रोमांटिक रिश्तों में मजबूती आएगी। नए साझेदारियों के अवसर भी मिल सकते हैं। शिक्षा और यात्रा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नई ज्ञान प्राप्ति के लिए समय अनुकूल है। आध्यात्मिक विकास और मानसिक शांति का अनुभव होगा। स्वास्थ्य में सुधार की संभावना है। कर्क राशि के लिए आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।

PunjabKesari Dussehra 2024

तुला राशि: इस योग की वजह से तुला राशि के जातकों को अपने जीवन में बहुत से बदलाव देखने को मिलेंगे। तुला राशि के जातकों के लिए यह समय प्रेम और संबंधों में नए आयाम लाने वाला है। इस दशहरा पर आप नए संबंधों की शुरुआत कर सकते हैं। यदि आप किसी नए व्यवसाय में साझेदारी करने की सोच रहे हैं, तो यह समय बहुत शुभ है।

धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए शिक्षा और यात्रा का समय है। दशहरा पर आपको नए ज्ञान और अनुभव प्राप्त करने के कई अवसर मिल सकते हैं। यह समय अध्ययन में ध्यान केंद्रित करने और नई क्षमताओं को विकसित करने का है। आप अपनी मेहनत और लगन के कारण कार्यस्थल पर पदोन्नति या महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स की जिम्मेदारी प्राप्त कर सकते हैं। आपकी ऊर्जा और आत्म-विश्वास इस समय चरम पर होगा।

मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए दशहरा पर यह समय रिश्तों में मजबूती और व्यक्तिगत विकास का है। आप अपने संपर्कों को बढ़ा सकते हैं और नए लोगों से मिलकर अपने सामाजिक दायरे को विस्तारित कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों के साथ मिलकर काम करें, तभी फायदा मिलेगा। 

PunjabKesari Dussehra 2024
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News