Kundli Tv- दशहरे पर करें ये काम, रातों रात हो जाएंगे मालामाल

punjabkesari.in Friday, Oct 19, 2018 - 12:17 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
दशहरा के दिन को विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू धर्म के इस पर्व के साथ दो मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। एक मान्यता के अनुसार इस दिन श्रीराम ने रावण का वध किया था, जिसके बाद लोगों ने बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया था। तो वहीं दूसरी मान्यता के अनुसार इस दिन देवी दुर्गा ने 9 रातों और 10 दिनों के युद्ध के बाद ने इस दिन महिषासुन का नाश किया था। इसलिए भी इस दिन को विजयादशमी कहा जाता है। 

PunjabKesari
कुछ मान्यताओं के अनुसार इस दिन शुरु किया गया काम कभी असफल नहीं होता। तो आइए जानते हैं 5 आसान उपाय जिन्हें इस दिन अपनाने से अपार धन की प्राप्ति होती है। हिंदू धर्म में झाड़ू को धन की देवी मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है इसलिए इससे संबंधित किए गए उपाय धन संबंधी सफलता देने में विशेष लाभ देते हैं। तो अगर आप भी इस दिन कुछ उपाय करते हैं तो बहुत जल्दी लाभ मिलता है।

PunjabKesari
झाड़ू का गुप्त दान
दशहरे की शाम में लंका दहन की समाप्ति के बाद के किसी मंदिर में एक नया फूल झाड़ू ऐसी जगह रखकर आ जाएं जहां इसे रखते हुए आपको कोई न देखे। मां लक्ष्मी को दान करना प्रसन्न करता है, झाड़ू का यह गुप्त दान धन संबंधी आपकी हर परेशानी दूर करेगा। अगर आपको लगे कि मंदिर में किसी भी प्रकार आप सबसे चुउपाकर यह कार्य नहीं कर पाएंगे तो किसी बच्चे से ऐसा करवाएं।

PunjabKesari
छत पर फिटकरी
दशहरा के दिन एक फिटकरी लें इसका आकार इतना हो कि आपकी मुट्ठी में पूरी तरह समा जाए। इसे घर के सभी सदस्यों से छुआ लें। अब घर की छत पर जाएं, वहां आपको इसे फेंककर आना है। जिस तरफ उसे फेंकना हो उसके उल्टे तरफ खड़े हो जाएं। आंखें बंद करें और मन में ईष्टदेव का ध्यान करते हुए अपनी मनोकामना बोलें और परेशानियों से मुक्त कर धन-समृद्धि प्रदान करने की प्रार्थना करें। अब सिर के पीछे हाथ ले जाते हुए फिटकरी को उछालकर फेंक दें। बिना पीछे मुड़े वापस आ जाएं। घर पर छत ना हो या किराये के मकान में हों तो किसी बगीचे या ऐसी खाली जगह पर यही प्रक्रिया करें जहां ज्यादा लोग आते-जाते ना हों।

PunjabKesari
राम नाम
छोटी-छोटी पर्चियों में राम का नाम लिखकर आटे की छोटी गोलियों के बीच रखकर मछलियों को खिलाएं। इससे राम की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी और आपको कभी अभावों के दिन नहीं देखने पड़ेंगे।

PunjabKesari
बेसन के लड्डू
धन प्राप्ति के लिए इस दिन से किसी कुत्ते को बेसन के लड्डू खिलाना शुरु करते हुए ऐसा लगातार 43 दिनों तक करें। ऐसा करने से धन लाभ के योग बनने लगते हैं और घर में बरकत होती है। अगर आया हुआ पैसा घर में नहीं रुकता, तो वह भी रुकने लगेगा। आपकी हर प्रकार की धन समस्या दूर हो जाएगी, बिगड़े हुए काम भी बनने लगेंगे, कॅरियर-व्यापार सबमें सफलता मिलने लगेगी।

PunjabKesari
शरद पूर्णिमा
दशहरा की रात से शुरु करके शरद पूर्णिमा तक 15 से 20 मिनट तक त्राटक (कोरी आंखों से बिना पलकें झपकाए चांद को लगातार देखें) करें। इससे जहां आंखों की रौशनी बढ़ती है, वशीकरण की शक्ति भी प्राप्त होती है।
PunjabKesari
Kundli Tv- आख़िर दशहरे पर शस्त्रों की पूजा क्यों की जाती है? (VIDEO)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News