Vastu- दीपक जलाते समय ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी...सावधान!

punjabkesari.in Sunday, Jun 26, 2022 - 10:42 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
कहा जाता है एक दिये की लौ अंधकार भरे एक पूरे कमरे को रौशन कर देता है। लगभग लोग दिये के इसी उपयोग व खासियत से वाकिफ़ हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं अंधकार को मिटाने के अलावा दिया वास्तु शास्त्र में भी कई तरह से उपयोगी माना गया है। अगर नहीं जानते हैं तो निराश मत हो, क्योंकि आज हम आपको दिये से जुड़े ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए बेहद लाभदायक मानी जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार दिया जलाना मानव के जीवन को खुशहाल बनाने में अहम भूमिका रखता है। किंतु इस बात से लगभग लोग अंजान ही होते हैं। तो अगर आप भी इससे संबंधित लाभ जानना चाहते है तो आगे दी गई जानकारी जरूर पढ़ें।

कहा जाता जो पूजा करते समय या फिर पूजा करने के बाद दिया जलाते हैं उन पर अग्निदेव प्रसन्न होते हैं जिसक परिणाम स्वरूप उसे जीवन में कई तरह की परेशानियों से राहत मिलती है। इसके अलावा पूजा में दीपक जलाने के कई फायदे और मान्यताएं बताई जाती हैं।

PunjabKesari vastu tips, vastu for diya, diya tips, is flaming diya is good, vastu shastra, vastu tips in hindi, vastu shastra in hindi, shastra gyaan, shastra gyan in hindi, dharm, punjab kesari

आइए जानते हैं पूजा में दीपक जलाने के फायदे-
दरअसल दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होने के साथ ही घर का वातावरण संतुलित रहता है। शाम को दीपक जलाने से लक्ष्मी मां प्रसन्न होती हैं, इसीलिए हर शाम को दीपक जलाना चाहिए। दीपक अंधकार को मिटाकर घर में रोशनी देता है, जिससे घर परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहता है। माना जाता है कि अग्नि देव को साक्षी मानकर और दीपक जलाकार नए कार्य की शुरुआत करने पर उसमें सफलता मिलती है। पूजा में दीपक जलाने से सूर्य और चंद्रमा की कमजोरी दूर होती है। इससे आत्मबल और आत्मविश्वास बढ़ता है। नकारात्मक शक्तियां खत्म होती है और इंसान रोगों से दूर रहता है। दीपक जलाने से घर के हानिकारक बैक्टीरिया भी खत्म होते हैं। दीप ज्योति आरोग्य बनाने में भी मदद करती है।

ऐसा कहा जाता है कि दीपक का प्रकाश जितनी जगह पर जाता है, वहां से नकारात्मकता दूर हो जाती है। इसके अलावा दीपक की जलती लौ व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ने का संदेश देती है। इससे हमें अपने जीवन का अंधकार मिटाने की भी सीख मिलती है।

PunjabKesari vastu tips, vastu for diya, diya tips, is flaming diya is good, vastu shastra, vastu tips in hindi, vastu shastra in hindi, shastra gyaan, shastra gyan in hindi, dharm, punjab kesari

यहां जानें दीपक जलाते समय कौन सी चीजें भूलकर भी नहीं करनी चाहिए-
धार्मिक कार्यों में खंडित दीपक का प्रयोग कभी भी नहीं करना चाहिए। पूजा करते समय साफ व सही दीपक का प्रयोग करना चाहिए। अगर आप घी का दीपक जलाना चाहते हैं तो सफेद रुई का प्रयोग करें और अगर आप तेल का दीपक जलाना चाहते हैं तो लाल धागे की बत्ती आपके लिए शुभ होगी। इस तरह का दीपक जलाना धार्मिक कार्यों में शुभ माना गया है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, हर रोज सुबह-शाम दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है और नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखता है।  साथ ही इससे घर में सुख-शांति व समृद्धि बनी रहती है।

शाम के वक्त घर के मुख्य दरवाजे पर एक दीपक रोज जलाना चाहिए, इससे माता लक्ष्मी प्रस्न्न होती हैं। ध्यान रहे कि दीपक को जमीन पर ना रखकर, किसी चावल या फिर किसी दूसरी चीज पर रखें। घी के दीपक को हमेशा अपने लेफ्ट हाथ की ओर लगाना चाहिए और तेल का दीपक को राइट हाथ की ओर। अगर पूजा करते समय दीपक बुझ जाता है तो भगवान से भूल के लिए क्षमा याचना मांगनी चाहिए।

PunjabKesari vastu tips, vastu for diya, diya tips, is flaming diya is good, vastu shastra, vastu tips in hindi, vastu shastra in hindi, shastra gyaan, shastra gyan in hindi, dharm, punjab kesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News