Diwali Dreams : दीपावली के आसपास दिखें ये 4 सपने तो समझें चमकने वाली है किस्मत, घर आएगी खुशहाली

punjabkesari.in Thursday, Nov 05, 2026 - 12:26 PM (IST)

Diwali Dream Meaning : दिवाली का त्योहार मां लक्ष्मी के स्वागत और सुख-समृद्धि् की कामना से जुड़ा हुआ है। इस पर्व पर हर कोई अपने घर में खुशहाली, धन-संपत्ति और तरक्की आने की प्रार्थना करता है। सनातन धर्म में दिवाली की रात को बहुत खास माना जाता है। वहीं, स्वप्न शास्त्र में कुछ सपनों को आने वाले अच्छे समय और सकारात्मक बदलावों का संकेत माना गया है। माना जाता है कि दीपावली के आसपास कुछ विशेष चीजें सपने में दिखाई दें तो जीवन में सुख-समृद्धि, धन लाभ और करियर में उन्नति का प्रतीक हो सकता है। तो आइए जानते हैं ऐसे कौन-से 4 सपने हैं, जिन्हें दीपावली के आसपास देखना शुभ माना जाता है।

Diwali Dream Meaning

 सपने में मां लक्ष्मी के दर्शन होना
स्वप्न शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, सपने में मां लक्ष्मी के दर्शन होना बेहद शुभ माना जाता है। मां लक्ष्मी को धन, वैभव और ऐश्वर्य की देवी कहा जाता है। ऐसे में दीपावली के आसपास उनका सपने में दिखाई देना जीवन में सुख-समृद्धि आने का संकेत माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा सपना आर्थिक परेशानियां कम होने, रुके हुए काम पूरे होने और धन से जुड़े मामलों में अच्छे अवसर मिलने की ओर इशारा कर सकता है।

सपने में जलता हुआ दीपक देखना
दीपावली का सबसे बड़ा प्रतीक दीपक है। यह अंधकार पर प्रकाश और निराशा पर आशा की जीत का संदेश देता है। अगर आपको सपने में जलता हुआ दीपक दिखाई देता है तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा सपना जीवन में नई शुरुआत, सकारात्मक ऊर्जा और सफलता के रास्ते खुलने का प्रतीक हो सकता है। जिन लोगों को लंबे समय से किसी काम में रुकावट का सामना करना पड़ रहा है, उनके लिए यह अच्छे बदलाव की उम्मीद से जोड़ा जाता है।

Diwali Dream Meaning

सपने में सोना या सोने के आभूषण देखना
स्वप्न शास्त्र में सोने को धन, प्रतिष्ठा और संपन्नता से जोड़कर देखा जाता है। दीपावली के आसपास सपने में सोने के सिक्के, गहने या सोने से भरी वस्तु दिखाई देना शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि यह आने वाले समय में आर्थिक लाभ, नई जिम्मेदारी या करियर में उन्नति का संकेत हो सकता है। व्यापार करने वाले लोगों के लिए भी इस सपने को नए अवसर मिलने से जोड़कर देखा जाता है।

सपने में कमल का फूल दिखाई देना
कमल का फूल मां लक्ष्मी का प्रिय पुष्प माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता लक्ष्मी कमल के आसन पर विराजमान रहती हैं। ऐसे में सपने में खिला हुआ कमल देखना शुभता, पवित्रता और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। दीपावली के आसपास ऐसा सपना दिखाई देने पर इसे घर में सुख-शांति आने और जीवन में सकारात्मक बदलाव होने की संभावना से जोड़ा जाता है।

Diwali Dream Meaning

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News