Dhanteras 2025: खुशहाली और संपन्नता के लिए धनतेरस पर करें ये खास खरीदारी
punjabkesari.in Monday, Oct 06, 2025 - 06:02 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Dhanteras 2025: धनतेरस, जिसे धन त्रयोदशी भी कहा जाता है, भारतीय त्यौहारों में बेहद महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यह पर्व धन और समृद्धि के देवता कुबेर और धन की देवी लक्ष्मी को समर्पित होता है। धनतेरस के मौके पर हर घर में खुशियों और समृद्धि की उम्मीद जग जाती है। इस दिन विशेष रूप से कुछ चीजें खरीदने को बहुत शुभ माना जाता है, क्योंकि इनके खरीदने से घर में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। तो आइए जानते हैं कि धनतेरस के दिन कौन सी चीजें खरीदना शुभ माना जाता है।
धनतेरस पर खरीदने वाली शुभ वस्तुएं
सोना और चांदी
धनतेरस पर सोना और चांदी खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह न सिर्फ निवेश का उत्तम साधन है, बल्कि घर में आर्थिक स्थिरता और खुशहाली भी लाता है। खासकर सोने की चेन, अंगूठी या सिक्के लेने से घर में धन की वृद्धि होती है।
नई बर्तन या घर के उपकरण
धनतेरस पर नए बर्तन, खासकर तांबे या स्टील के खरीदने से घर में समृद्धि और स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। पुराने बर्तनों की जगह नए बर्तन रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
मिट्टी के दीपक और लक्ष्मी मूर्ति
दीपावली की तैयारी में मिट्टी के दीयों और देवी लक्ष्मी की मूर्ति खरीदना शुभ माना जाता है। इनसे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
स्वास्थ्य और वित्त से जुड़ी वस्तुएं
कुछ लोग धनतेरस पर स्वास्थ्य और वित्त से जुड़ी वस्तुएं जैसे हेल्थ सप्लीमेंट्स, सुरक्षित निवेश के साधन या बीमा पॉलिसी भी खरीदते हैं। ये भविष्य में सुरक्षा और समृद्धि का प्रतीक माने जाते हैं।
सोने या चांदी के सिक्के और बर्तन
पारंपरिक रूप से धनतेरस पर सोने और चांदी के सिक्के खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। ये न केवल धन की वृद्धि का प्रतीक हैं, बल्कि घर में लक्ष्मी जी की कृपा भी लाते हैं।