Dhanteras 2020: शास्त्रों से जानें कौन सी चीज़ें खरीदने से आप हो सकते हैं कंगाल

punjabkesari.in Saturday, Nov 07, 2020 - 02:57 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
इतना तो हम आपको बता ही चुके हैं कि धनतेरस का दिन खरीददारी के लिए सबसे शुभ माना जाता है। खासतौर पर कहा जाता है कि इस दिन सोना-चांदी की शॉपिंग की जाती है। इसके अलावा देवी लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए धातु की भी कई तरह की चीज़ें खरीदी जाती है। कुल मिलाकर धनतेरस का दिन शॉपिंग आदि के लिए सबसे शुभ कहलाता है, इसलिए इस दिन किसी को शॉपिंग की मनाही नहीं होती। लेकिन आपको बता दें यहां कुछ जानकारी ऐसी भी है, जिसके बारे में शायद आप नहीं जानते। जी हां, वो जानकारी इस दिन की जाने वाली खरीददारी से जुड़ी हुई है। दरअसल जिस तरह शास्त्रों में बताया गया है कि इस दिन कौन सी चीज़ें खरीदनी चाहि। ठीक उसी तरह ये भी बताया गया है कि इस दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए।
PunjabKesari, Dhanteras 2020, Dhanteras, Dhanteras Shopping, dhanteras offer, dhanteras puja, dhanteras in hindi, dhanteras shopping 2020, dhanteras shopping muhurat 2020, dhanteras shopping time, dhanteras shopping items, Niti Gyan, Niti Shastra in hindia
और बावजूद इसके अगर कोई आगे बताई जाने वाली चीज़ों में से कोई भी चीज़ की खरीददारी धनतेरस वाले दिन तक करता है तो उस व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि आने की बजाने धीरे-धीरे चली जाती है। तो अगर आप भूल से भी इन चीज़ों को नहीं खरीदना चाहते तो आगे दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ लें।

इन चीज़ों को खरीदने से जीवन में आ जाती है कंगाली-

* शास्त्र ज्ञान के अनुसार धनतेरस से दिन कभी भी स्टील और एल्युमिनियम की चीज़ों की खरीददारी नहीं करनी चाहिए। कहा जाता है इन चीजों को खरीदने वाले देवी लक्ष्मी रूठ जाती है। जिस कारण जीवन में दरिद्रता का वास हो जाता है। तो वहीं ज्योतिषियों के अनुसार एल्युमिनियम पर राहु का भी प्रभाव होता है, अतः इस अशुभता व दुर्भाग्य का सूचक माना गया है।
 

* धनतेरस के दिन लोहा खरीदना भी अच्छा नही माना जाता। चूंकि लोह शनि देव का कारक माना जाता है, इसलिए इस शुभ दिन पर लोहे की वस्तुओं को घर में लाने से कलह-क्लेश के साथ-साथ धन-धान्य में कमी आने लगती है। अर्थात पूरे परिवारल का दुर्भाग्य का समय शुरू हो जाता है।
PunjabKesari, लोहे का सामान, Dhanteras 2020, Dhanteras, Dhanteras Shopping, dhanteras offer, dhanteras puja, dhanteras in hindi, dhanteras shopping 2020, dhanteras shopping muhurat 2020, dhanteras shopping time, dhanteras shopping items, Niti Gyan, Niti Shastra in hindia
* कुछ लोग धनतेरस के दिन प्लास्टिक की चीज़ें खरीद लेते हैं, मगर बता दें शास्त्रों में इसे इस दिन घर लाना बहुत बद तक मंहगा पड़ता है। इन्हें घर लाने से बरकत में कमी होती है।
 

* इसके अलावा कुछ लोग इस दिन खरीददारी के नाम पर कांच की वस्तुओं की शॉपिंग करके सोचते हैं कि उन्हें धनतेरस के दिन की इस खरीददारी का लाभ मिल जाएगा। परंतु असल में इसका अशुभ प्रभाव पड़ता है। जी हां, इसका संबंज राहु से होता है जिसके अशुभ प्रभाव के चलते जीवन में गरीबी का निवास हो जाता है।

* धनतेरस के दिन व्यक्ति को चीनी की बनी वस्तुओं की भी खरीददारी नहीं करनी चाहिए। इसका एक कारण तो ये होता है कि ये चीज़ें लंबे समय तक नहीं टिकती, और साथ ही साथ बरकत को कम करती हैं।
PunjabKesari,money problem, Dhanteras 2020, Dhanteras, Dhanteras Shopping, dhanteras offer, dhanteras puja, dhanteras in hindi, dhanteras shopping 2020, dhanteras shopping muhurat 2020, dhanteras shopping time, dhanteras shopping items, Niti Gyan, Niti Shastra in hindia


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News