Dhanteras Shopping: जानें, आज क्या खरीदने से घर आएंगी मां लक्ष्मी

punjabkesari.in Friday, Nov 10, 2023 - 11:58 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Dhanteras 2023 Shopping: धनतेरस का त्योहार हिंदुओं के लिए काफी खास होता है क्योंकि इस दिन खरीदारी करने से मां लक्ष्मी, धन्वंतरि और कुबेर भगवान काफी प्रसन्न होते हैं। इसीलिए उनके आगमन पर लोग अपनी क्षमता के अनुसार कुछ न कुछ नई वस्तुएं जरूर खरीदते हैं। जिन्हें खरीदने से मां लक्ष्मी के साथ ही धन्वंतरि, कुबेर देव व यमराज भी प्रसन्न होते हैं।

PunjabKesari Dhanteras

What things we should buy on Dhanteras: पारंपरिक तौर से धनतेरस के दिन सोने-चांदी के आभूषणों को खरीदने का विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं कि सोने पर मां लक्ष्मी विराजमान होती हैं और सोना खरीदकर धनतेरस व दिवाली की पूजा के बाद धारण करने से बृहस्पति भी तेज होते हैं। इसलिए आप सोने-चांदी के आभूषण या सिक्के खरीद सकते हैं। इसके अलावा बर्तन खरीदना काफी शुभ माना जाता है खासकर पीतल के बर्तन। इससे घर में संपन्नता आती है। हालांकि अब पीतल के बर्तनों का स्थान स्टील के बर्तनों ने ले लिया है। इसलिए आप उन्हें भी खरीद सकते हैं। धनतेरस के दिन साबूत धनिया व हल्दी की गांठ खरीदना भी बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इससे रसोई घर का भंडार सदैव भरा रहता है। वहीं दिवाली पर नए कपड़े खरीदने के शौकीनों को भी धनतेरस के दिन संभव हो तो कपड़े खरीदने चाहिए। इसके अलावा दिवाली पूजन के लिए लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, रंगोली का सामान, दीये इत्यादि भी धनतेरस पर खरीदना ही श्रेष्ठ माना जाता है।

PunjabKesari Dhanteras


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News