Devuthani Ekadashi: देवउठनी एकादशी की रात के बाद बदल सकता है आपका जीवन, बस करना होगा ये काम

punjabkesari.in Thursday, Oct 30, 2025 - 06:20 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Devuthani Ekadashi 2025: देवउठनी एकादशी का आध्यात्मिक महत्व बहुत अधिक है क्योंकि यह भगवान विष्णु के जागरण और विवाह, गृहप्रवेश व धार्मिक अनुष्ठानों जैसे शुभ कार्यों की शुरुआत की प्रतीक है, जो चातुर्मास काल के दौरान रुके हुए थे। भक्त इस पवित्र दिन व्रत रखते हैं, पूजा करते हैं और भगवान विष्णु तथा देवी लक्ष्मी की प्रार्थना करते हैं।

Devuthani Ekadashi

2025 Date of Devuthani Ekadashi 2025 में देवउठनी एकादशी की तिथि
तिथि प्रारंभ:
1 नवम्बर 2025, रात्रि 11:48 बजे
तिथि समाप्त: 2 नवम्बर 2025, रात 9:42 बजे
इसलिए व्रत व पूजा 2 नवम्बर 2025 (रविवार) को की जाएगी।

Devuthani Ekadashi

Devuthani Ekadashi Remedies देवउठनी एकादशी उपाय
देवउठनी एकादशी की रात घर के मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ गाय के घी के दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है, सुख-शांति बनी रहती है और परिवार में धन-धान्य की वृद्धि होती है।

इस रात पीपल के पेड़ के नीचे एक दीपक अवश्य जलाएं और सात बार उसकी परिक्रमा करें। ऐसा करने से आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है और धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

देवउठनी एकादशी की रात रसोईघर में भी एक दीपक जलाना चाहिए, क्योंकि यह माता अन्नपूर्णा का पवित्र स्थान माना जाता है। यहां दीपक जलाने से घर में अन्न का भंडार सदैव भरा रहता है।

इस दिन तुलसी पूजा का भी बहुत महत्व है। संध्या समय तुलसी माता के समीप घी के पांच दीपक जलाएं। तुलसी देवी को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है, इसलिए ऐसा करने से दांपत्य जीवन में सुख-शांति आती है और लक्ष्मी जी की कृपा भी बनी रहती है।

Devuthani Ekadashi

Chant this mantra while lighting the lamp दीपक जलाते समय बोले ये मंत्र
दीपज्योति: परब्रह्म: दीपज्योति: जनार्दन:।
दीपोहरतिमे पापं संध्यादीपं नामोस्तुते।।
शुभं करोतु कल्याणमारोग्यं सुखं सम्पदां।
शत्रुवृद्धि विनाशं च दीपज्योति: नमोस्तुति।।

Devuthani Ekadashi 
Rules for lighting lamps दीपक जलाने के नियम
दीपक की लौ पूर्व दिशा की ओर रखने से आयु में वृद्धि होती है।
दीपक की लौ पश्चिम दिशा की ओर रखने से दुख बढ़ता है।
दीपक की लौ उत्तर दिशा की ओर रखने से धन लाभ होता है।
दीपक की लौ कभी भी दक्षिण दिशा की ओर न रखें, ऐसा करने से जन या धनहानि होती है।

Devuthani Ekadashi


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News