Dev Diwali 2025: देव दिवाली के शुभ अवसर पर करें ये उपाय, हर कष्ट मिटेगा और मिलेगा मुक्ति का मार्ग

punjabkesari.in Wednesday, Nov 05, 2025 - 06:00 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Dev Diwali 2025: देव दीपावली, कार्तिक मास की पूर्णिमा को मनाई जाती है। यह पर्व देवताओं द्वारा त्रिपुरासुर राक्षस पर भगवान शिव की विजय के उपलक्ष्य में काशी  में दीप जलाकर मनाया गया था। यह दिन दीपदान और पूजा-पाठ के लिए अत्यंत शुभ फलदायी माना जाता है क्योंकि इस दिन सभी देवता पृथ्वी पर आकर दीप जलाते हैं और गंगा स्नान करते हैं। यहां दिए गए उपाय देव दीपावली के शुभ मुहूर्त में करने से आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं:

PunjabKesari Dev Diwali 2025

ग्रह दोष से मुक्ति के लिए उपाय
ग्रहों के अशुभ प्रभाव से मुक्ति पाने के लिए देव दीपावली का दिन बहुत ही उत्तम होता है। देव दीपावली की शाम को, अपने घर के पास किसी पवित्र नदी, तालाब या मंदिर में दीपदान अवश्य करें। मान्यता है कि इस दिन दीपदान करने से 100 अश्वमेध यज्ञों के बराबर पुण्य फल प्राप्त होता है और सभी संकट दूर होते हैं।

नवग्रह दीया: यदि आपकी कुंडली में शनि, राहु या मंगल जैसे किसी भी ग्रह का दोष है, तो इस रात नौ बत्तियों वाला नवज्योति दीया जलाना अत्यंत प्रभावी माना जाता है। यह दीपक नवग्रहों का प्रतिनिधित्व करता है और इसके प्रकाश से ग्रहों के अशुभ प्रभाव शांत होते हैं। इसे आप घर के मुख्य द्वार, मंदिर या आंगन में जला सकते हैं।

काले कंबल का दान: यदि संभव हो, तो इस दिन किसी गरीब व्यक्ति को काले कंबल का दान करें। इससे शनि, राहु-केतु के दोष शांत होते हैं और कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होती हैं।

PunjabKesari Dev Diwali 2025

भय से मुक्ति के लिए उपाय
देव दीपावली के दिन सुबह किसी पवित्र नदी में स्नान करें। यदि यह संभव न हो, तो नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें। इसके बाद पूरे दिन भगवान श्री हरि विष्णु का स्मरण करें। इससे आत्मिक और मानसिक शांति मिलती है और जीवन के संकट दूर होते हैं।

स्नान के बाद भगवान विष्णु की पूजा करें और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। इससे जीवन की दुख-विपदाएं दूर होती हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। देव दीपावली भगवान शिव की त्रिपुरासुर पर विजय के उपलक्ष्य में मनाई जाती है इसलिए इस दिन भगवान शिव की पूजा करना भी बहुत शुभ है। मान्यता है कि शिव जी की पूजा करने से अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति मिलती है और घर में सुख-समृद्धि आती है।

नौकरी में प्रमोशन के लिए उपाय
देव दीपावली के दिन तुलसी के पौधे के चारों ओर पीला कपड़ा या चुनरी बांधें और घी का दीपक जलाएं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से कारोबार में तरक्की होती है और नौकरी में प्रमोशन के योग बनते हैं। कर्ज मुक्ति और स्थायी लक्ष्मी की कृपा के साथ-साथ करियर में उन्नति के लिए, इस दिन महालक्ष्मी मंदिर में जाकर देवी लक्ष्मी को कमल के फूल अर्पित करें।
PunjabKesari Dev Diwali 2025


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News