दिल्ली फतेह दिवस समारोह में बड़ी संख्या में शामिल होंगी महिलाएं: जगदीप सिंह काहलों

punjabkesari.in Saturday, Mar 11, 2023 - 09:19 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (इंट.): दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने कहा कि 8 व 9 अप्रैल को लाल किले पर होने वाले दिल्ली फतह दिवस समारोह में महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल होंगी। काहलों ने आज दिल्ली फतह दिवस की तैयारी हेतु एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं ने हमेशा सिख समुदाय के इतिहास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। दिल्ली फतह दिवस समारोह में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होंगी। आने वाले समय में स्त्री अकाली दल की सदस्याओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल को श्री दरबार साहिब स्थित बुंगा रामगढ़िया से नगर कीर्तन शुरू होगा जो हरियाणा से होते हुए 7 अप्रैल को दिल्ली में समाप्त होगा। 8 और 9 अप्रैल को लाल किले के मैदान में दिल्ली फतह दिवस समारोह होगा जिसमें कीर्तन दरबार सजाया जाएगा और ढाडी सिंहों द्वारा गुरबाणी कीर्तन किया जाएगा। इस मौके पर कमेटी के उपाध्यक्ष आत्मा सिंह लुबाना ने कहा कि कमेटी द्वारा लाल किले पर दिल्ली फतह दिवस मनाने की शुरूआत की गई है। इस दिन को मनाने से लोगों में जागरूकता आएगी कि कब और कैसे सिंहों ने दिल्ली को जीता था। इस मौके पर गुरु हरिकृष्ण पॉलीक्लिनिक के चेयरमैन भूपिंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि पॉलीक्लिनिक में जल्द ही कैंसर डिटैक्शन मशीन लगाई जाएगी। इस संबंध में टी सीरीज कंपनी ने कमेटी को 9 करोड़ रुपए की सेवा सौंपी है।

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News