रिपीट होने वाला है साइकिल, डिफेंस शेयरों में तेजी की Date जानिए

punjabkesari.in Thursday, May 01, 2025 - 02:55 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Defence stocks 2025: बहुत सारे निवेशक डिफेंस के शेयरों में ऊपरी स्तरों पर फंसे हुए हैं और यह जानना चाहते हैं कि आखिर इन स्टॉक्स में रौनक कब लौटेगी। आज आपको एस्ट्रो साइकल और ग्रहों की मूवमेंट के हिसाब से यह बताने की कोशिश करेंगे कि आखिर डिफेन्स शेयरों में तेजी कब आएगी। डिफेन्स को एस्ट्रॉलजी में मंगल से देखा जाता है, मंगल की पोजीशन एस्ट्रो साइकल में जब-जब मजबूत होती है तब-तब डिफेंस शेयरों में तेजी आ सकती है। मंगल मकर राशि में उच्च के होते हैं जबकि मेष और वृश्चिक राशि मंगल की अपनी राशि है। मंगल सामान्य तौर पर 45 दिन में एक राशि में गोचर करते हैं लेकिन कई बार लंबी अवधि तक वक्री रहने के कारण मंगल का बारह राशियों का साइकल पूरा होने में 2 साल का समय लग जाता है।  

सबसे पहले जानते हैं 2022 के मंगल के गोचर और इसके डिफेन्स स्टॉक्स पर पड़े प्रभाव के साथ- 
मंगल मकर राशि में उच्च के हो जाते हैं हालांकि यह शनि की राशि है, इसके बाद कुंभ में भी वह शनि की राशि में रहते हैं और इसके बाद अपने मित्र गुरु की मीन राशि और फिर स्वयं की मेष राशि में गोचर करते हैं। डिफेन्स शेयरों की पुरानी केलकुलेशन बता रही है कि इन चारों राशियों में मंगल के गोचर के दौरान डिफेन्स सेक्टर का प्रदर्शन औसत प्रदर्शन के मुकाबले बेहतर रहा है। 2022 में 26 फरवरी को मंगल मकर राशि में आए थे और इसके बाद 7 अप्रैल को कुंभ, 17 मई को मीन, 27 जून को मेष और 10 अगस्त को मंगल ने वृषभ राशि में गोचर किया था।  

अब 26 फरवरी 2022 से लेकर 10 अगस्त 2022 के डिफेन्स शेयरों के मूवमेंट को देखिए। पारस डिफेन्स का शेयर 25 फरवरी 2022 को 604 रूपए का था 12 अगस्त 2022 को यह 647 रूपए का हो गया,  7 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। जबकि मजगोन डॉक बिल्डर शिप का शेयर 25 फरवरी 2022 को 121 रूपए का था और यह 12 अगस्त तक बढ़ कर 157 रूपए का हो गया और इसमें 29 प्रतिशत तेजी देखने को मिली। इसी प्रकार सोलर इंडस्ट्रीज का शेयर 25 फरवरी 2022 को 2340 रूपए का था और 12 अगस्त 2022 को यह 3163 रूपए पर पहुंच गया और इसमें 35 प्रतिशत तेजी देखने को मिली। हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड का शेयर 25 फरवरी 2022 को 657 रूपए का था, जो 12 अगस्त 2022 तक बढ़ कर 1131 रूपए का हो गया और इसमें 74 प्रतिशत की तेजी देखी गई। बी.ई.एल का शेयर 25 फरवरी 2022 को 66 रूपए का था जो 12 अगस्त 2022 को बढ़ कर 97 रूपए का हो गया। इसमें 46 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। अब इसमें यदि पारस डिफेंस का शेयर छोड़ दें तो 2022 में मंगल के मकर से लेकर मेष राशि में गोचर के दौरान डिफेन्स शेयरों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया।  

अब जानते हैं 2024 के मंगल के मकर से लेकर मेष राशि के गोचर और इसके डिफेन्स शेयरों पर प्रभाव- 

5 फरवरी 2024 को मंगल ने मकर राशि में गोचर किया जबकि 15 मार्च को कुंभ, 23 अप्रैल को मीन,1 जून को मेष और 12 जुलाई 2024 को मंगल का गोचर वृषभ राशि में हुआ।  2 फरवरी 2024 को पारस डिफेन्स का शेयर 775 रूपए का था जो 12 जुलाई 2024 को बढ़ कर 1460 रूपए तक पहुंच गया। इस शेयर में इस दौरान 89 प्रतिशत की तेजी देखी गई। इसी प्रकार सोलर इंडस्ट्री का शेयर 2 फरवरी 2024 को 6450 रूपए का था और 12 जुलाई को यह बढ़कर 11996 रूपए हो गया। इस शेयर में 85 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। मजगोन डॉक बिल्डर शिप का शेयर 2 फरवरी 2024 को 1102 रूपए का था और 12 जुलाई को यह बढ़ कर 2776 रूपए पहुंच गया और इसमें 152 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड का शेयर 2 फरवरी 2024 को 2970 का था, जो 12 जुलाई को बढ़ कर 5488 रूपए का हो गया। इसमें करीब 85 प्रतिशत की तेजी आई। इसी प्रकार बी.ई.एल के शेयर की कीमत 2 फरवरी 2024 को 184 रूपए का था जो 12 जुलाई को बढ़ कर 333 रूपए हो गया। इस शेयर में करीब 82 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली।


मंगल के मकर से लेकर मेष राशि तक के गोचर और डिफेन्स शेयरों की इस मूवमेंट को एक बार के लिए इत्तेफाक माना जा सकता है लेकिन यदि हम दोनों बार इसे इत्तेफाक मानेंगे तो शायद हम गलती करेंगे। जब मंगल की मूवमेंट मकर से मेष राशि के बीच होगी और यह इस साल नहीं होने जा रहा। मंगल अगले साल 16 जनवरी से मकर राशि में गोचर करेंगे जबकि 23 फरवरी से कुंभ, 2 अप्रैल से मीन 11 मई से मेष और 21 जून से मंगल का गोचर वृषभ राशि में होगा।अगले साल 16 जनवरी से लेकर 21 जून के मंगल के इस साइकल के दौरान डिफेन्स सेक्टर के शेयर एक बार फिर वैसी ही तेजी पकड़ सकते हैं जैसी 2022, 2024 में मंगल के इन राशियों में गोचर के दौरान देखी है।  

इस साल 15 मई को गुरु मिथुन राशि में गोचर करेंगे और सातवीं दृष्टि से धनु राशि को एक्टिव करेंगे। धनु राशि डिफेन्स सेक्टर को रिप्रेसेंट करती है लिहाजा 15 मई के बाद भी इस सेक्टर में कुछ तेजी देखने को मिल सकती है। फरवरी 2024  से लेकर अगस्त 2024 के समय के दौरान मंगल की अच्छी स्थिति के साथ-साथ गुरु भी मेष राशि में थे, नौवीं दृष्टि से धनु राशि को एक्टिव कर रहे थे।  गुरु के मिथुन राशि के गोचर के दौरान अब भी 18 अक्तूबर तक धनु राशि एक्टिव रहेगी और इसके बाद 6 दिसंबर से लेकर 14 मई 2026 तक भी धनु राशि एक्टिव रहेगी। इसका मलतब है कि मंगल की अच्छी स्थिति के साथ साथ जनवरी से लेकर मई 2026 के मध्य तक गुरु की स्थिति भी डिफेन्स शेयरों के लिए अच्छी है। उम्मीद है कि डिफेन्स शेयरों की एस्ट्रो साइकल के हिसाब से यह गणना आपको पसंद आएगी। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News