Defence sector stocks 2025: Defence Share में फिर आएगी तेजी, जानिए Date
punjabkesari.in Sunday, Jul 27, 2025 - 11:58 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Defence sector stocks 2025: गुरु के 13 जून को राहु के आर्द्रा नक्षत्र में आने के बाद डिफेंस सेक्टर में प्रॉफिट बुकिंग हो सकती है और डिफेंस सेक्टर में 24 जून के बाद से ही प्रॉफिट बुकिंग चल रही है। जुलाई में डिफेंस इंडेक्स करीब 6% टूटा है। इससे पहले इस इंडेक्स में अप्रैल में 11 मई में 22 और जून में 2% की तेजी देखी गई थी। डिफेंस को एस्ट्रोलॉजी में मंगल से देखा जाता है। मंगल की पोजीशन एस्ट्रोसाइकिल में जब मजबूत होती है तबडिफेंस शेयरों में तेजी आ सकती है। इसके लिए मंगल के 12 राशियों में साइकिल के साथ डिफेंस सेक्टर के कुछ बड़े शेरों की मूवमेंट का अध्ययन किया है। मंगल इस तरह से डिफेंस सेक्टर को प्रभावित करते हैं। मंगल मकर राशि में उच्च के होते हैं। जबकि मेष और वृश्चिक राशि मंगल की अपनी राशि है। मंगल सामान्य तौर पर 45 दिन तक एक ही राशि में गोचर करते हैं। लेकिन कई बार यह वक्री हो जाते हैं। लंबी अवधि तक वक्री रहते हैं। जिस कारण 12 राशियों का जो साइकिल होता है, यह 2 साल में पूरा होता है। मंगल के गोचर और डिफेंस शेयरों पर प्रभाव के साथ 2024 के मंगल के गोचर और डिफेंस शेयरों के प्रभाव का विश्लेषण किया है।
इसके साथ ही इस साल गुरु के राशि परिवर्तन का डिफेंस शेयरों पर पड़ने वाला प्रभाव का भी आकलन जो है उसमें किया गया है। सबसे पहले शुरू करते हैं 2022 के मंगल के गोचर और इसके डिफेंस स्टॉक्स पर पड़े प्रभाव के साथ। मंगल मकर राशि में उच्च के हो जाते हैं। हालांकि यह शनि की राशि है। इसके बाद कुंभ में भी वह शनि की राशि में रहते हैं और इसके बाद अपने मित्र गुरु की मीन राशि में और फिर स्वयं की मेष राशि में गोचर करते हैं। डिफेंस शेयरों की पुरानी कैलकुलेशन के अनुसार इन चारों राशियों में मंगल के गोचर के दौरान डिफेंस सेक्टर का प्रदर्शन औसत प्रदर्शन के मुकाबले बेहतर रहा है। 2022 में 26 फरवरी को मकर राशि में आए थे। मंगल और इसके बाद 7 अप्रैल को कुंभ में, 17 मई को मीन में, 27 जून को मेष में और 10 अगस्त को मंगल ने वृषभ राशि में गोचर किया था।
पारस डिफेंस का शेयर 25 फरवरी 2022 को ₹604 पे था। 12 अगस्त 2022 को यह ₹647 का हो गया यानी कि इसमें 7% की तेजी देखने को मिली। जबकि मेज़गन डॉक बिल्डरशिप का जो शेयर है 25 फरवरी 2022 को इसकी कीमत ₹121 थी और यह 12 अगस्त को बढ़कर ₹157 का हो गया। इसमें 29% की तेजी देखने को मिली। इसी प्रकार सोलर Industries का शेयर 25 फरवरी 2022 को ₹2340 का था और 12 अगस्त 2022 को यह शेयर ₹3163 तक पहुंच गया और इसमें 35% की तेजी देखने को मिली। Hindstan aeronaticed यानी कि HL का शेयर 25 फरवरी 2022 को ₹657 का था जो 12 अगस्त 2022 को बढ़कर ₹1131 का हो गया और इसमें 74% की ग्रोथ देखी गई।बीईएल का शेयर 25 फरवरी 2022 को ₹66 का था जो 12 अगस्त 2022 को बढ़कर ₹97 का हो गया और इसमें 46% की तेजी देखने को मिली यानी कि 46% की। अब इसमें यदि पारस डिफेंस का शेयरों को छोड़ कर देखा जाएं तो 2022 में मंगल के मकर से लेकर मेष राशि में गोचर के दौरान डिफेंस शेयरों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। 5 फरवरी 2024 को मंगल ने मकर राशि में गोचर किया था और जबकि 15 मार्च को कुंभ में, 23 अप्रैल को मीन में, 1 जून को मेष में और 12 जुलाई को 2024 को मंगल का गोचर वृषभ राशि में हुआ था। 2 फरवरी 2024 को पारस डिफेंस का शेयर था ₹775 का जो 12 जुलाई 2024 को बढ़कर ₹1460 तक पहुंच गया। इस शेयर में इस दौरान 89% लगभग 90% की तेजी देखने को मिली। इसी प्रकार सोलर इंडस्ट्री का शेयर 2 फरवरी 2024 को था ₹6450 का और 12 जुलाई को यह बढ़कर हो गया ₹11,996 का और इस शेयर में 85% की तेजी देखने को मिली। मेज़गन डॉक बिल्डरशिप का शेयर 2 फरवरी 2024 को था ₹1102 का और 12 जुलाई को यह शेयर बढ़कर हो गया ₹276 का और इसमें 152% का उछाल वह देखने को मिला।
इसी प्रकार Hindstan aeronutic led यानी कि HL के शेयर जो था 2 फरवरी 2024 को ₹2970 का था जो 12 जुलाई को बढ़कर ₹5488 का यह हो गया। इसमें भी 85% की तेजी देखने को मिली। इसी प्रकार बीईएल के शेयर की कीमत 2 फरवरी 2024 को ₹184 थी जो 12 जुलाई को बढ़कर ₹333 होगी और इस शेयर में करीब 82% की तेजी देखने को मिली। मंगल के मकर से लेकर मेष राशि तक के और गोचर और डिफेंस शेयरों की इस मूवमेंट को एक बार के लिए इत्तेफाक माना जा सकता है। लेकिन यदि हम दोनों बार इसे इत्तेफाक मानेंगे तो शायद हम गलती करेंगे। मंगल की जो भविष्य की मूवमेंट है उसको भी देखने की कोशिश की। जब मंगल की मूवमेंट मकर से मेष राशि के बीच होगी और यह इस साल नहीं होने जा रहा। मंगल अगले साल 16 जनवरी से मकर राशि में गोचर करेंगे। जबकि 23 फरवरी से कुंभ में, 2 अप्रैल से मीन में और 16 मई से मेष और 21 जून से मंगल का गोचर वृषभ राशि में होगा। अगले साल 16 जनवरी से लेकर 21 जून के मंगल के इस साइकिल के दौरान डिफेंस सेक्टर के शेयर एक बार फिर वैसी ही तेजी पकड़ सकते हैं।
अब 28 जुलाई से मंगल राहु केतु एक्सिस से बाहर निकल जाएंगे। यह 6 जून से राहु केतु एक्सिस में से और ट्रेड के कारक ग्रह बुध की कन्या राशि में गोचर करेंगे। मंगल के कन्या राशि में गोचर से डिफेंस सेक्टर में तेजी आ सकती है और मंगल इस राशि में 15 सितंबर तक रहेंगे। इस बीच गुरु भी 13 अगस्त को राहु के आर्द्रा नक्षत्र से निकलकर खुद के पनोवसु नक्षत्र में आ जाएंगे। इससे बाजार में अच्छी तेजी लौटेगी और डिफेंस सेक्टर भी चल सकता है। 28 जुलाई से मंगल और केतु कन्या और मीन राशि में समस सप्तक स्थिति में आ जाएंगे। इसके साथ ही मंगल और शनि जो है वो समस स्थिति में आ जाएंगे और केतु और शनि का शतष्टक हो जाएगा। इससे वैश्विक स्तर पर जिओपॉलिटिकल हालात बिगड़ सकते हैं। जिससे डिफेंस की मांग बढ़ेगी और सेक्टर में दोबारा रौनक बन सकती है।
नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728