Deepavali 2021: दिवाली पर इस विधि से प्राप्त करें मां लक्ष्मी की कृपा
punjabkesari.in Thursday, Nov 04, 2021 - 09:03 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Deepavali 2021: दिवाली का त्यौहार भारतवर्ष में मनाए जाने वाले बड़े त्योहारों में से एक है। इस त्यौहार की तैयारी हर घर में पूरे जोर-शोर के साथ महीनों पहले शुरू हो जाती है। हिंदू संस्कृति में मनाया जाने वाला यह एक बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण त्यौहार है। इस दिन घर में दीए जलाकर रोशनी की जाती है और बड़े प्रेम और उल्लास के साथ इस त्यौहार को मनाया जाता है। यह अंधेरे पर उजाले की विजय को दर्शाता है। हिंदी पंचाग के अनुसार आज 4 नवंबर कार्तिक मास की अमावस्या, बृहस्पतिवार के दिन दीपावली का महापर्व है।
मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की आराधना का विधान
इस दिन मां लक्ष्मी और सर्वप्रथम पूज्य सिद्धिविनायक, रिद्धि सिद्धि के दाता भगवान श्री गणेश की आराधना की जाती है। माता लक्ष्मी धन की देवी हैं, हिंदू धर्म और शास्त्रों के अनुसार यह कहा जाता है कि समुद्र मंथन के दौरान कार्तिक मास की अमावस्या के दिन समुद्र मंथन करते समय मां लक्ष्मी की उत्पत्ति हुई थी इसीलिए दीपावली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा भी की जाती। मां लक्ष्मी को अपने घर में निवास करने और दरिद्रता को घर से दूर करने की प्रार्थना करते हैं। मां की कृपा से घर में वैभव और सम्पन्नता का वास होता है। मां लक्ष्मी के श्री सूक्त का पाठ करना इस दिन बहुत शुभ फलप्रदायी रहता है।
दीपावली के दिन ही भगवान श्री राम चौदह वर्ष का वनवास पूरा कर और रावण पर विजय कर अपने घर लौटे थे। अयोध्यावासियों का हृदय अपने परम प्रिय राजा के आगमन से प्रफुल्लित हो उठा था। अमावस्या की काली रात को दीपक जला कर प्रकाश किया और हर्षोल्लास मनाया, उसी उत्सव को आज पटाखे के रूप में आतिशबाजियां की जाती है।
Diwali 2021 Laxmi Puja Muhurat Timing: दीपावली कि पूजा करने के लिए शुभ मुहूर्त:- वृषभ लग्न में शाम को 6:30 से 8:23 बजे तक रहेगा।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com