December Planet Transit: दिसंबर में पांच ग्रह बदलेंगे चाल, चमक उठेंगे इन राशियों के नसीब

punjabkesari.in Friday, Dec 01, 2023 - 10:39 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Position of the Planets for December: दिसंबर महीना यानी जाते हुए साल का यह अंतिम महीना ग्रहों की हलचल से गुलजार रहने वाला है। इस महीने 5 ग्रहों की चाल और ताल बदलेगी और ग्रहों की यह चाल कई राशियों का नसीब भी बदल देगी। आप यूं भी कह सकते हैं कि जाता हुआ साल कुछ राशियों को बहुत बड़ी खुशखबरी भी देगा। कोई बड़ी मुराद भी पूरी करेगा। एक नहीं दो नहीं बल्कि पूरे पांच ग्रह अपनी फुल पावर में आकर अपना दरियादिली दिखाएंगे। सबसे खास बात यह होगी कि नवग्रह में देवगुरु का दर्जा हासिल बृहस्पति ग्रह सीधी चाल चलने लगेंगे और उनके सीधी चाल चलने से कई राशियों के अटके हुए काम भी पूरे होने लगेंगे।

PunjabKesari December Planet Transit

December Planet Transit: ज्योतिष की दुनिया और ग्रह नक्षत्रों की दुनिया बहुत अजब है। ग्रह और नक्षत्र इस ब्रह्मांड का हिस्सा हैं और ग्रह और नक्षत्र हमारी जिंदगी पर जबरदस्त प्रभाव डालते हैं। कोई भी व्यक्ति चाहे वह ज्योतिष पर यकीन करे या न करे, ज्योतिष को मानें या न माने लेकिन ग्रह नक्षत्र हर व्यक्ति की जिंदगी पर जबरदस्त प्रभाव डालते हैं। बहुत से लोग जिंदगी में मेहनत करते हैं। डटकर मेहनत करते हैं। ईमानदारी से मेहनत करते हैं लेकिन उसके बावजूद सभी लोगों को बुलंदी हासिल नहीं होती। तभी तो हम कहते हैं कि फलां व्यक्ति के सितारे बहुत मजबूत थे कि वह देखते ही देखते कहां से कहां पहुंच गया। यह सब ग्रहों का खेल है और ग्रहों के इस खेल को बहुत करीब से जानना और बहुत करीब से समझना ही ज्योतिष है। यही एस्ट्रोलॉजी है ज्योतिष का मतलब है ज्योति का अंश यानी एक दीया एक रोशनी जो हमारा मार्गदर्शन करती है।

 

Tarot Card Rashifal (1st december): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

आज का राशिफल 1 दिसंबर, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

Friday special: इन संकेतों से जानें, लक्ष्मी किस पर सदैव रहती हैं प्रसन्न

Astrology: जिंदगी में धन की वर्षा करता है ये योग, रातोंरात बना देता है राजा

 लव राशिफल 1 दिसंबर: तेरे इश्क में मेरी जान फना हो जाएगी
 

PunjabKesari December Planet Transit

ज्योतिष एक बहुत बड़ा समंदर है और ज्योतिष की व्याख्या करने लगूंगा तो बहुत समय लग जाएगा। आज बात सिर्फ और सिर्फ दिसंबर महीने में ग्रहों के होने वाले खेल की करने जा रहे हैं और इन ग्रहों के राशि परिवर्तन से सभी 12 राशियों पर इसका क्या असर पड़ेगा, उसके बारे में आपको बताने जा रहे हैं।

दिसंबर महीने में ग्रहों की सारी हलचल का सिलसिला मध्य दिसंबर से शुरू होगा यानी दिसंबर महीने के सेकंड हॉफ से ग्रह अपने करतब दिखाने शुरू करेंगे।

सबसे पहले सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे और वह 16 दिसंबर को धनु राशि में आएंगे।

फिर 25 दिसंबर को शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन होगा और वह वृश्चिक राशि में आएंगे।

इसके बाद बुध ग्रह और मंगल ग्रह 28 दिसंबर को राशि परिवर्तन करेंगे।

बुध ग्रह 28 दिसंबर को वृश्चिक राशि में आएंगे।

मंगल ग्रह भी 28 दिसंबर को धनु राशि में आएंगे यानी 28 दिसंबर को एक साथ दो बड़े ग्रह बुध और मंगल राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं।

इसके बाद दिसंबर महीने में ही एक और बड़ा परिवर्तन होगा। जब नवग्रहों में देवगुरु का दर्जा हासिल बृहस्पति 31 दिसंबर को मार्गी हो जाएंगे यानी सीधी चाल चलने लगेंगे और इससे उनके शुभ फलों में बढ़ोतरी होगी। शनि देव कुंभ राशि में अपना गोचर जारी रखेंगे। राहु मीन राशि में डटे रहेंगे और केतु कन्या राशि में भ्रमण करेंगे। इन सभी ग्रहों का राशि परिवर्तन कई राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है।

इन ग्रहों की हलचल से रातों रात कई राशियों की किस्मत का तारा चमकेगा। कई राशियों के हाथ तो जैसे कुबेर का खजाना लग जाएगा यानी आर्थिक समृद्धि आएगी और जहां से आपने सोचा भी नहीं था, उस स्रोत से भी धन आपको आएगा। ज्यादा भूमिका न बांधते हुए सिलसिले वार आपको बताने जा रहा हूं कि किन राशियों को लाभ होगा।

पहली भाग्यशाली राशि मेष राशि है। मेष राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना बेहद खास रहने वाला है। इस माह में मेष राशि वालों को खूब धन लाभ होगा। व्यापार में लाभ होता नजर आ रहा है। विदेश जाने की कोई फाइल लगाई है तो जबरदस्त सफलता मिलेगी। विदेश में पी.आर लेने का सपना भी साकार हो सकता है।

दूसरी भाग्यशाली राशि वृषभ राशि है। दिसंबर में वृष राशि वालों की भी ऐश होने वाली है। यह महीना वृष राशि वालों के लिए भाग्योदय करने वाला साबित होगा। इस अवधि में जीवन की सभी परेशानियां खत्म होती जाएंगी। आय बढ़ेगी और इस अवधि में रुका हुआ पैसा भी मिलेगा। इस समय बचत करने में सफल हो पाएंगे। वहीं भौतिक सुखों पर खर्च करेंगे। इस समय कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

मिथुन राशि की बात करें तो मिथुन राशि के कई अटके हुए काम पूरे होंगे लेकिन थोड़ा स्वास्थ्य पक्ष का ख्याल रखना होगा। इस महीने नया वाहन या फ्लैट खरीदने के योग भी बनेंगे और घर में मेहमानों का आगमन भी होगा। किसी पार्टी या समारोह में शामिल होने का मौका भी मिलेगा।

कर्क राशि वालों के लिए समय अच्छा रहने वाला है। विरोधी नतमस्तक होंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। रुका हुआ धन भी वापस मिलने के चांस हैं लेकिन थोड़ा वाहन सावधानी से चलाना होगा और किसी को उधार देने से बचना होगा।

सिंह राशि वालों को शत्रुओं की चालों से बच कर रहना होगा लेकिन इस राशि के विद्यार्थियों का विदेश जाकर पढ़ने का सपना अब मूर्त रूप ले सकता है। प्रमोशन का योग बनेगा और जो लोग रियल एस्टेट से जुड़े हैं, उन्हें अच्छा खासा मुनाफा होगा। लंबे समय से अटका हुआ कोई काम भी बन जाएगा।

कन्या राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। तरक्की के रास्ते खुलते चले जाएंगे। लव लाइफ पहले से बेहतर होती जाएगी। रोमांस के मौके मिलेंगे नया फ्लैट या वाहन खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है। घर में विवाह योग्य संतान के लिए अच्छे रिश्ते आएंगे।

तुला राशि वालों की प्रॉपर्टी में इजाफा होगा। पारिवारिक जीवन में मधुरता आएगी। संतान से जुड़ी कोई गुड न्यूज़ मिलेगी। नई गाड़ी खरीद सकते हैं। लव लाइफ बेहतर होगी और प्रेम संबंधों में भी सफलता मिलेगी। प्रोजेक्ट में निवेश करने के लिए समय बढ़िया है।कहीं घूमने-फिरने का कार्यक्रम भी बना सकते हैं।

वृश्चिक राशि वालों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक जीवन में तरक्की मिलेगी और संतान संबंधी चिंता भी दूर होगी। विद्यार्थियों के लिए भी समय शुभ रहने वाला है और विदेश जाने की इच्छा पूरी हो सकती है।
 
धनु राशि वालों की तो जैसे लॉटरी खुलने वाली है। कई स्रोतों से इनकम हासिल होगी और लंबे समय से अटकी हुई समस्याओं का भी हल निकालेंगे। प्रमोशन का योग भी बनेगा और बेहतर पैकेज पर किसी दूसरी बड़ी कंपनी में भी स्विच कर सकते हैं।

मकर राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। अचानक धन की प्राप्ति होगी। नौकरी पेशा लोगों का प्रमोशन और इंक्रीमेंट का योग बनेगा। आपकी विदेश जाने की इच्छा भी पूरी हो सकती है और आप अपनी वाणी से दूसरों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए भी समय बढ़िया रहेगा। नए क्षेत्र में इन्वेस्टमेंट करने के लिए समय आपकी फेवर में रहने वाला है।

कुंभ राशि वालों के खर्चे बढ़ेंगे और साथ ही इनकम के नए सोर्स भी बनते चले जाएंगे। बिजनेसमैन बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं और जीवन में प्रेम की बरसात भी होगी। आपका कॉन्फिडेंस भी लगातार बढ़ेगा और आप अपने लक्ष्य आसानी से हासिल कर सकेंगे परंतु घर में बुजुर्गों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना होगा।

मीन राशि वाले नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं। पद-प्रतिष्ठा दोनों बढ़ेगी। पार्टनर के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं और अविवाहित लोगों के लिए उपयुक्त साथी की तलाश भी पूरी हो जाएगी। आपकी पर्सनैलिटी निखर कर सामने आएगी और लोग आपसे प्रभावित होंगे।

गुरमीत बेदी
94180 33344 

PunjabKesari December Planet Transit


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News