December Grah Gochar 2025: दिसंबर में बनेगा गजकेसरी योग, फिर लौटेगी खुशहाली ! जानें किन राशि वालों पर बरसेगा सौभाग्य ?
punjabkesari.in Wednesday, Nov 26, 2025 - 01:49 PM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
December Grah Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में गजकेसरी योग को सबसे शुभ और शक्तिशाली योगों में से एक माना जाता है। यह योग तब बनता है जब देवगुरु बृहस्पति और मन के कारक चंद्रमा एक-दूसरे से केंद्र भाव में स्थित होते हैं। गज का अर्थ है हाथी और केसरी का अर्थ है सिंह इसलिए यह योग व्यक्ति को ज्ञान, धन, मान-सम्मान और अपार सफलता दिलाता है। गुरु 4 दिसंबर 2025 को रात 8 बजकर 39 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा 5 दिसंबर को रात 10 बजकर 15 मिनट पर चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर करेंगे। दिसंबर 2025 में, ग्रहों की स्थिति में होने वाले विशेष बदलाव के कारण यह शुभ योग कुछ राशियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होने वाला है। इस दौरान, इन भाग्यशाली राशियों को धन, करियर और व्यक्तिगत जीवन में चमत्कारी परिणाम देखने को मिलेंगे।

इन राशियों को मिलेंगे फायदें
मेष राशि
मेष राशि के लिए, चंद्रमा और गुरु का यह संयोग विशेष रूप से भाग्य और धर्म से संबंधित नवम भाव और करियर व कर्म से संबंधित दशम भाव को प्रभावित करेगा। कार्यक्षेत्र में अभूतपूर्व सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और वेतन वृद्धि के योग बनेंगे। व्यापार में विस्तार होगा और नए लाभकारी सौदे होंगे। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। भाग्य का साथ मिलने से धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और आध्यात्मिक शांति मिलेगी।
कर्क राशि
कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं और गुरु के साथ उनका योग आपके लिए लाभ और इच्छापूर्ति के एकादश भाव और भाग्य के नवम भाव में बन सकता है।दिसंबर का महीना धन वर्षा वाला साबित हो सकता है। निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि के साथ-साथ बचत भी बढ़ेगी। लंबे समय से अटकी हुई मनोकामनाएं पूरी होंगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और आप अपनी योजनाओं में सफल होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और महत्वपूर्ण लोगों से संबंध बनेंगे।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह योग विवाह और साझेदारी के सप्तम भाव और कर्म व करियर के दशम भाव को सक्रिय करेगा। व्यापार में नए और बड़े पार्टनरशिप के योग बनेंगे, जो भविष्य में बड़ा लाभ देंगे। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर और मजबूत होंगे। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपकी बुद्धि और कार्यशैली की सराहना होगी, जिससे सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अचानक धन लाभ के अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं।
धनु राशि
धनु राशि के स्वामी स्वयं देवगुरु बृहस्पति हैं। यह योग आपके लिए संतान, शिक्षा और प्रेम के पंचम भाव तथा रोग, ऋण और शत्रु के षष्ठम भाव को प्रभावित करेगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय उत्कृष्ट है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी। ज्ञान और बुद्धिमत्ता में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जो लोग संतान प्राप्ति की इच्छा रखते हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल है। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी और शत्रु परास्त होंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा और पुराने कर्जों से मुक्ति मिलने की संभावना है।

