December 2023 Taurus Horoscope: वृष राशि के लिए दिसंबर महीने का राशिफल

punjabkesari.in Wednesday, Nov 29, 2023 - 08:14 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

December 2023 Taurus Horoscope: आज बात करेंगे कि वृष राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना कैसा रहने वाला है। चन्द्रमा आपके दूसरे भाव में है। केतु पंचम में हैं और ये गोचर शुभ नहीं है। शुक्र छठे भाव में हैं और ये गोचर शुभ नहीं है। बुध अष्टम में शुभ गोचर में हैं। शनि दसवें भाव में शुभ नहीं है और गुरु बारहवें भाव में शुभ नहीं है। देखा जाए तो गोचर फिलहाल आपके पक्ष में नहीं चल रहा। शनि ज्यादा खराब भी नहीं है तो ज्यादा बढ़िया भी नहीं हैं। शास्त्रों के हिसाब से शनि दसवें भाव में बढ़िया नहीं होता। राहु ग्यारहवें भाव में शुभ गोचर में हैं। मंगल और सूर्य सप्तम में बढ़िया फल नहीं करते।

16 दिसंबर को सूर्य अष्टम में आ जाएंगे। शुक्र 25 दिसंबर को अपना घर बदलेंगे और ये समय आपके लिए शुभ हो जाएगा। मंगल 27 दिसंबर को चेंज हो जाएंगे। शनि जिस भाव में बैठते हैं तो उस भाव को मजबूत कर देते हैं।

Position of Karma and Income Place in the month of December दिसंबर महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: दशम भाव का स्वामी शनि दशम भाव में ह बैठा है। आय स्थान का स्वामी बारहवें भाव में है। आय स्थान के राहु का होना आपके लिए वृद्धि करवाएगा। धन स्थान का स्वामी भी धन स्थान को देखेगा। शेयर मार्किट में निवेश करने से बचें। गुरु चौथे भाव में लिए बहुत शुभ हो जाएगा। कर्म के लिहाज से समय ठीक-ठाक रहेगा। धन के लिहाज से समय काफी शुभ रहेगा। गुरु नौवें भाव को देख रहे हैं सीधी दृष्टि से।

Relationship status in the month of December  दिसंबर महीने में  रिलेशन की स्थिति: रिलेशन भाव का स्वामी मंगल बनता है। इस भाव के ऊपर शनि और राहु की दृष्टि है। इस माह में अपने गुस्से पर थोड़ा नियंत्रण रखें। पार्टनर की हेल्थ को लेकर चिंता सताएगी। मंगल वाणी वाले भाव को देख रहा है। सिंगल लोगों के लिए समय ज्यादा बढ़िया नहीं है। जो लोग पहले से रिलेशन में हैं उन्हें बढ़िया समय बिताने का मौका मिल सकता है।

Health status in the month of December दिसंबर महीने में सेहत की स्थिति: हेल्थ वाले भाव में शुक्र रहेंगे। कालपुरुष की कुंडली में शुक्र नीच के हो जाते हैं। हेल्थ को लेकर कोई ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी लेकिन महीने के अंत में ड्राइविंग थोड़ी स्लो करें। दुर्घटना होने के चांस हैं। जो महिलाएं गर्भवती हैं उनको थोड़ा ज्यादा सावधान रहने की जरुरत है। केतु पंचम भाव में गोचर कर रहा है, परेशानी पैदा हो सकती है।

Status of education in the month of December दिसंबर महीने में शिक्षा की स्थिति: छात्रों के लिए समय ठीक-ठाक है। गुरु का प्रभाव राशि के ऊपर है। रिसर्च के लिए छात्रों के लिए समय बहुत बेहतर है।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News