भविष्यफल: इन राशियों का Sunday बनेगा बिंदास

punjabkesari.in Sunday, Apr 29, 2018 - 08:13 AM (IST)

मेष राशि- आज आप खास इमोशनल अंदाज में किसी की वकालत करने वाले हैं। आज अपनी जिंदगी की खुशियों को भूल कर ज़माने के गम को सीने से लगा लेंगे। अगर हाल ही में नया वाहन नहीं ख़रीदा है तो अब जल्दी कीजिए, आपके वाहन योग में थोड़ा सा समय बचा है। किस्मत का सितारा बुलंदी पर है। लव मेट से रिलेशन्स मधुर होंगे।
 

वृष राशि- आज आप सरलता और समानता के प्रतीक मान लिए जाएंगे। आज एक विद्वान, बुद्धिमान और सोम्य व्यक्ति के रूप में आपकी छवि विकसित होगी। आपके मन में प्रकृति से निकटता का भाव मौजूद रहेगा। बच्चों को लेकर आपकी चिंताएं कम होगी। आज किस्मत आपको नए और खुबसूरत रंग दिखाने के लिए तैयार हैं। आज आपके खर्चे भी बढ़ सकते है। आज आपको सेहत के प्रति लापरवाही नहीं करनी चाहिए। 
 

मिथुन राशि- आज आप बहुत शांत रहेगा। अपने साथियों के प्रति प्रेम और स्नेह का भाव रहेगा। साथ ही आप बेहद विचारशील और गंभीर रहेंगे। आज आप अपनी मेहनत से अपने काम बनाने में लगे रहेंगे। आज आपको अपने वाहन के सम्बन्ध में थोड़ी सतर्कता बरतनी चाहिए और अगर नई ज़मीन खरीदने की योजना बना रहें हैं, तो उसे जल्द ही खरीद डालिए।
 

कर्क राशि- आज आप परिश्रम और पराक्रम से ऑफिस के जरूरी मसलों को हल करेंगे। खासकर बिंदास स्वभाव के कारण आपका आज रुका हुआ काम हल हो जाएग। आज आपको हेल्थ के प्रति सचेत रहना होगा खासकर कर्क राशि के उन जातकों को जिन्हें गैस से रिलेटेड प्राॅब्लम है, ऐसे लोग आज खाने में हल्का भोजन ग्रहण करें फायदेमंद रहेगा। 


सिंह राशि- आज आप रिलेक्स मूड में रहेंगे। आज आप किसी यात्रा पर जाएंगे जो कि आपके बिज़नेस से रिलेटेड होगा और आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। मधुर संगीत सुनेंगे। आज फैमिली में हंसी ख़ुशी का माहौल रहेगा। लव मेट के साथ कुछ टेंशन हो सकती है, पर ये टेंशन ज्यादा देर तक नहीं रहेगी। रात को नींद अच्छी आएगी।


कन्या राशि- सुबह से ही आपके आस-पास रोमांटिक माहौल रहेगा। ज़माना आप पर न्योछावर रहेगा, पर आप इस माहौल में भी अपने काम और मतलब की बात सोच रहे होंगे। दोपहर बाद आपकी जैविक शक्ति और भी बढ़ जाएगी। आज आपको व्यवसाय के लिए कुछ खर्चा करना पड़ेगा। हालांकि उस से आगे चलकर फायदा होगा। आज दूर स्थान के संबंधों से आपके भाग्य में बढ़ौत्तरी होगी। रात में फेमिली में खुशनुमा मूड रहेगा। 


तुला राशि- तुला राशि वालों का मन आज चंचल रहेगा। आज आप बहुत बिज़ी रहेंगे। अपने काम में कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे। किसानों के लिए आज का दिन नई योजनाएं बनाने का है। आज घर से बाहर जाते समय माता का आशीर्वाद लेकर निकलें। रात में मोबाईल ऑफ करके न सोएं। 


वृश्चिक राशि- आज धर्म के प्रति श्रद्धा बढ़ेगी। समाज और देश सेवा के काम करने की इच्छा होगी। आज आप अपनी जिम्मेदारी के प्रति सजग रहेंगे। आज आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। आज कोर्ट से छुट्टी न लें क्योंकि आज का दिन आपके लिए बहुत ही ख़ास है। आज आपको प्रतिष्ठा और सम्मान मिलेगा। आज आपकी किस्मत आपके साथ है। आज आप एक पौधा लगाएं फायदा होगा।


धनु राशि- आज आपकी छवि विद्वान, कलाकार, आलसी, कंजूस, सुखी और अपने भाई- बहनों से अधिक सम्पन्न व्यक्ति के रूप में होगी। आज आप धीरज के साथ अपनी पॉलिसी बनाएंगे। आज आप बहुत ठंडे दिमाग से अपना रास्ता तय करेंगे और इससे आपका बड़प्पन स्थापित होगा। आज आपको राजसत्ता से सम्मान प्राप्त होगा साथ ही आज आपको अपनी आंखों का विषेश ध्यान देना होगा।


मकर राशि- मकर राशि के लोग दूर की यात्रा पर जाने वाले हैं, यानि अगर वो सचमुच विदेश नहीं गए हों तो अपनी विदेश यात्रा या दूर स्थान के संबंधों से लाभ या किसी दोस्त से लाभ प्राप्त होगा। आज आपका ज्यादा समय दूसरों का निपटारा करने या फैसला करने में गुजरेगा। दूर गए बच्चों से मुलाकात या बात होगी। किस्मत के सितारे बुलंदी पर है।


कुम्भ राशि- आज आपकी शकल देख कर दूसरों को आप पर प्यार आएगा। आज कड़ी मेहनत करेंगे। जिन्दगी की दौड़ जीतने के लिए छल और बल का प्रयोग करेंगे।  बच्चे धर्म-कर्म में रूचि लेंगे। जीवनसाथी घरेलू काम-काज में व्यस्त रहेगी। आज अपने जीवनसाथी को गिफ्ट देने से आपके यश और प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। आज आप अपने लवमेट के साथ घूमने जाएंगे। आज कोई दोस्त आपकी हेल्प करेगा।


मीन राशि- आज सुंदर कल्पनाओं में घिरे रहेंगे। इसका मतलब ये नहीं है कि आप सपनों कि दुनिया में खो जाएं, बल्कि आज तो आप पर यह कहावत लागू होगी कि-स्वप्नदर्शी कभी वंचित नहीं रहेगा। आपके सपने पूरे होंगे। राजनीति के क्षेत्र को अपनी जीवन शैली बनाने वालों का इष्ट प्राप्ति का समय सामने है। आज आपका खर्च बढ़ेगा।कामनाएं पूरी होंगी पर आज रात में नींद मुश्किल से आएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Aacharya Kamal Nandlal

Recommended News

Related News