Daily horoscope : आज इन राशियों के जीवन में होंगे कई बदलाव
punjabkesari.in Sunday, Mar 08, 2026 - 07:22 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष : सितारा कारोबारी कामों में कामयाबी देने तथा आपकी कोशिशों को आगे बढ़ाने वाला, फैमिली फ्रंट पर भी तालमेल-सहयोग रहेगा।
वृष: मन अशांत, परेशान, डिस्टर्ब सा रहेगा, दूसरों के झांसों में न फंसें, क्योंकि वे आपको किसी न किसी मुश्किल में फंसा सकते हैं।
मिथुन: आम सितारा मजबूत जो आपको अपनी प्लानिंग, प्रोग्रामिंग को आगे बढ़ाने में मदद करेगा, शत्रु भी कमजोर।
कर्क: जमीनी -जायदादी कामों के लिए आपकी भागदौड़ अच्छा रिजल्ट देगी, तेज प्रभाव दबदबा भी बना रहेगा, अर्थ दशा ठीकठाक।
सिंह : बड़े लोगों में आपकी पैठ धाक बढ़ेगी, वे जरूरत के हर मौके पर आपकी उम्मीद पर खरा उतरेंगे।
कन्या : सितारा धन लाभ वाला, कारोबारी टूरिंग, प्लानिंग, प्रोग्रामिंग लाभ देगी, अर्थ दशा भी कंफर्टेबल रहेगी।
तुला: व्यापारिक तथा कामकाजी दशा अच्छी, जिस काम के लिए सोच-विचार करेंगे, उसमें कामयाबी मिलेगी।
वृश्चिक: अपना हो या बेगाना किसी पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा न करना चाहिए, लिखत-पढ़त का काम भी सावधानी के साथ करें।
धनु : टीचिंग, कोचिंग प्रिंटिंग, पब्लिशिंग, टूरिज्म, कंसल्टेंसी का काम करने वालों को अपने कामों में भरपूर लाभ मिलेगा।
मकर: सरकारी, गैर सरकारी कामों में कामयाबी मिलेगी, दुश्मनों की उछल-कूद बेनतीजा सिद्ध होगी।
कुंभ: नेक कामों में ध्यान, स्कीमें-प्रोग्राम सिरे चढ़ेंगे, इरादों में कामयाबी मिलेगी, अर्थ दशा भी ठीकठाक रहेगी।
मीन : सितारा सेहत-पेट के लिए ठीक नहीं, मन भी अशांत डिस्टर्ब सा रहेगा, सफर का प्रोग्राम भी न बनाएं।
