Daily horoscope : आज इन राशियों के जीवन से दुःख-दर्द हो जाएंगे दूर

punjabkesari.in Sunday, Oct 06, 2024 - 07:54 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष : शाम तक कारोबारी कामों में कामयाबी मिलेगी, सफलता साथ देगी, मगर बाद में समय ढीला, टैंशन परेशानी बढ़ने का डर।

वृष: शाम तक समय एहतियात परेशानी वाला, मन भी परेशान, उदास रह सकता है, मगर बाद में भी आम हालात कुछ सुस्त तथा मर्जी मुताबिक चलने वाले न होंगे।

आज का राशिफल 6 अक्टूबर, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

लव राशिफल 6 अक्टूबर - तुम्हें देखा तो ये जाना सनम, प्यार होता है दीवाना सनम

Tarot Card Rashifal (6th  october): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

मिथुन: सितारा शाम तक बेहतर, प्लानिंग प्रोग्रामिंग मर्जी मुताबिक चलेगी, मगर बाद में विपरीत हालात बनेंगे, सावधानी रखें।

कर्क : सितारा शाम तक कामयाबी तथा इज्जत-मान वाला, मगर बाद में सोच-विचार में नैगेटिविटी अपना असर दिखाएगी

सिंह: सितारा शाम तक कामकाजी भागदौड़ व्यस्तता बनाए रखेगा, मगर बाद में आम हालात पहले जैसे ही बने रहेंगे।

कन्या : सितारा शाम तक धन लाभ वाला, कारोबारी भागदौड़ भी फ्रुटफुल रहेगी, मगर बाद में समय मुश्किलों परेशानियों वाला होगा।

तुला : समय शाम तक कामकजी कामों के लिए अच्छा, आम तौर पर हर फ्रंट पर कामयबी मिलेगी मगर बाद में अर्थ मोर्चा पर तंगी रह सकती है।

वृश्चिक: सितारा शाम तक नुकसान वाला, इसलिए न तो उधारी में फंसें और न ही कारोबारी टूर करें किन्तु बाद में समय टैंशन वाला बनेगा।

धनु : सितारा शाम तक आमदन वाला, कारोबारी दशा कंफर्टेबल रहेगी, मगर बाद में समय मुश्किलों वाला बनेगा।

मकर: सितारा शाम तक सरकारी मोर्चा पर कामयाबी तथा इज्जत मान देने वाला, मगर बाद में अर्थ दशा सुधरेगी।

कुम्भ : सितारा शाम तक मजबूत जो हर फ्रंट पर आपके कदम को बढ़त की तरफ रखेगा, फिर बाद में समय ढीला बनेगा।

 मीन: सितारा शाम तक पेट के लिए ढीला, सफर भी टाल देना बेहतर रहेगा, मगर बाद में मन तथा सोच पर नेगेटिविटी का प्रभाव बढ़ेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News