Daily horoscope : आज इन राशियों का जीवन रहेगा खुशनुमा
punjabkesari.in Friday, Jul 17, 2026 - 10:33 AM (IST)
मेष : आम सितारा मजबूत जो हर फ्रंट पर आपको दूसरों पर हावी, प्रभावी रखेगा, शुभ कामों में रुचि।
वृष: कोई भी अदालती काम या कोशिश अनमने मन से न करें, वर्ना कदम मनमर्जी के मुताबक आगे नहीं बढ़ेगा।
मिथुन: बड़े लोगों के साथ मेल-मिलाप फ्रूटफुल रहेगा, मगर घटिया लोगों के साथ निकटता मुश्किलों-मुसीबतों को बढ़ाने वाली होगी।
कर्क : ठेकेदारी तथा सप्लाई का काम करने वालों को अपने कामों में कामयाबी तो मिलेगी किंतु उन्हें ज्यादा अटैन्टिव रहना होगा।
सिंह : व्यापार तथा कामकाज की दशा संतोषजनक, कोशिशों-इरादों में कामयाबी मिलेगी मगर स्वभाव में क्रोध बना रहेगा।
कन्या : किसी पर न तो ज्यादा भरोसा करें और न ही किसी की जिम्मेदारी में फंसें, सफर भी न करें, क्योंकि वह परेशानी वाला होगा।
आज का राशिफल 17 जुलाई, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
Tarot Card Rashifal (17th July): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
लव राशिफल 17 जुलाई- हम तेरे प्यार में सारा आलम खो बैठे हैं
Aaj Ka Good Luck (17th July 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय
तुला: सितारा व्यापार कारोबार में लाभ देने, अर्थ दशा कंफर्टेबल रखने वाला, कारोबारी टूरिंग-प्लानिंग भी लाभ देगी।
वृश्चिक: जो भी सरकारी या गैर-सरकारी कोशिश करें, पूरा जोर लगाकर करें, तेज प्रभाव बना रहेगा।
धनु : इरादों में मजबूती, कामकाजी तौर पर कदम बढ़त की तरफ रहेगा, मगर गिरने-फिसलने का डर।
मकर: सितारा सेहत के लिए ठीक नहीं, इसलिए परहेज के साथ खान-पान करना सही रहेगा, नुकसान का भी डर।
कुंभ: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, जिस काम के लिए यत्न करेंगे, उसमें कामयाबी मिलेगी, मगर घरेलू मोर्चा पर तनातनी रहेगी।
मीन : शत्रुओं के कारण किसी न किसी कारण परेशानी रहेगी, इसलिए सचेत रहें, मन भी अशांत तथा डिस्टर्ब सा रहेगा।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
