ब्रह्माकुमारीज संस्थान की प्रमुख दादी जानकी का निधन

punjabkesari.in Saturday, Mar 28, 2020 - 08:51 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

माऊंट आबू (वार्ता): सिरोही जिले के माऊंट आबू में स्थित आध्यात्मिक संगठन ब्रह्माकुमारीज संस्थान की मुख्य प्रशासिका एवं स्वच्छ भारत मिशन की ब्रांड एम्बैसेडर राजयोगिनी दादी जानकी का निधन हो गया। वह 104 वर्ष की थीं। 

स्वच्छ भारत मिशन की ब्रांड एम्बैसेडर डा. दादी जानकी का अंतिम संस्कार ब्रह्माकुमारीज संस्थान के शांतिवन में किया गया। 
उन्होंने गुरुवार देर रात करीब 2 बजे माऊंट आबू के ग्लोबल अस्पताल में अंतिम सांस ली।  राजयोगिनी दादी जानकी दुनिया की एकमात्र महिला थीं जिन्हें मोस्ट स्टेबल माइंड इन वर्ल्ड का खिताब प्राप्त था। 

कई राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड से नवाजा गया: दादी को विदेश में सेवा के दौरान कई देशों में अंतर्राष्टीय अवार्ड से भी नवाजा गया। इसके अलावा भारत में भी कई अवार्ड से पुरस्कृत किया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News