Vastu Tips: बुरी नजर से सुरक्षा और घर की खुशहाली के लिए इस दिशा में लगाएं तांबे का सूरज
punjabkesari.in Thursday, Nov 13, 2025 - 02:27 PM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Vastu Tips: घर में सुख-शांति और खुशहाली बनाए रखना हर किसी की इच्छा होती है। लेकिन कभी-कभी नकारात्मक ऊर्जा और बुरी नजर के कारण परिवार में तनाव, परेशानी या असंतुलन महसूस हो सकता है। वास्तु शास्त्र में ऐसे कई सरल उपाय बताए गए हैं, जो घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने और बुरी नजर से सुरक्षा करने में मदद करते हैं। इनमें से एक असरदार उपाय है तांबे का सूरज। इसे सही दिशा में रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है, बुरी नजर का असर कम होता है और परिवार में खुशहाली बनी रहती है। तो आइए जानते हैं कि तांबे का सूरज लगाने की दिशा, विधि के बारे में-

तांबे का सूरज लगाने का तरीका
तांबे का सूरज घर की पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना सबसे शुभ माना जाता है। यह दिशा सूर्य की ऊर्जा को घर में प्रवेश कराने में मदद करती है। तांबे का सूरज घर में लगा होने पर नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है। घर के सदस्य मानसिक रूप से अधिक सशक्त और उत्साही महसूस करते हैं। यह उपाय विशेष रूप से उन घरों के लिए फायदेमंद है, जहां बार-बार झगड़े या तनाव की स्थिति बनी रहती है।

तांबे का सूरज लगाने की विधि
तांबे का सूरज रोज़ाना सुबह की धूप में थोड़ी देर रखें ताकि वह सूर्य की ऊर्जा को ग्रहण कर सके। इसे घर के मुख्य दरवाजे के सामने या पूजा स्थल के निकट भी रखा जा सकता है। नियमित रूप से धूप और साफ-सफाई का ध्यान रखें ताकि इसकी सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे।
ध्यान रखने योग्य बातें
तांबे का सूरज उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा से हटकर किसी अन्य दिशा में न लगाएं। इसे न केवल सजावट के लिए, बल्कि ऊर्जा शुद्धि के उपाय के रूप में ही रखें। इस सरल और प्रभावशाली वास्तु उपाय को अपनाकर आप घर में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रख सकते हैं।

