भारत की आत्मा सनातन धर्म में बसती है: सीएम योगी
punjabkesari.in Monday, Sep 21, 2026 - 09:13 AM (IST)
ग्रेटर नोएडा (नवोदय टाइम्स): भारत की आत्मा सनातन धर्म में बसती है और देश की जनता अपनी ऋषि परंपरा, देवी-देवताओं, तीर्थों और विरासत पर गर्व करती है। सनातन परंपरा में विचारों की स्वीकार्यता रही है। कहीं से भी अच्छे विचार आएं तो उनका स्वागत किया जाता है।
‘तेरा-मेरा’ वाली संकुचित सोच रखने वाले लोग इसे नहीं समझ सकते। सनातन सबका है और इसकी परंपरा ने दुनिया के अलग-अलग समुदायों और संप्रदायों को संकट के समय शरण दी है। ये बातें रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में आयोजित ‘प्रेरणा विमर्श-2026’ के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहीं।
