Chintpurni dham: चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ी भीड़, दर्शन के लिए 5 से 6 घंटे का इंतजार
punjabkesari.in Monday, Mar 20, 2023 - 09:07 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
चिंतपूर्णी (सुनील): धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी में रविवार को श्रद्धालुओं की संख्या में काफी वृद्धि दर्ज की गई। पंजाब, हरियाणा व उत्तर प्रदेश से पीले वस्त्रधारी श्रद्धालुओं की संख्या काफी अधिक पाई जा रही है।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
रविवार को दर्शन करने के लिए डबल लाइन पुराना बस अड्डा पार करते हुए माधो टिला तक पहुंच गई। श्रद्धालुओं को दर्शन करने के लिए 5 से 6 घंटे का इंतजार करना पड़ रहा है। 15 से 20 हजार श्रद्धालु हर रोज मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंच रहे हैं। चिंतपूर्णी में 22 मार्च से नवरात्रों का शुभारंभ हो रहा है।