2023 में श्री हरि 4 माह नहीं बल्कि 5 माह करेंगे शयन

punjabkesari.in Friday, Jun 30, 2023 - 07:47 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Chaturmas 2023: देव शयनी एकादशी को हरिशयनी एकादशी, आषाढ़ी एकादशी और देवशयनी एकादशी भी कहते हैं। इसी दिन से चातुर्मास प्रारंभ हो जाता है। इन चार माह के लिए श्रीहरि विष्णु सोने चले जाते हैं। इस दौरान सभी तरह के मांगलिक कार्य बंद हो जाते हैं। इस बार 2023 में चातुर्मास 4 की जगह 5 माह तक रहेगा। विष्णु जी इस बार 4 नहीं 5 माह के लिए योग निद्रा में रहेंगे। आखिर ऐसा क्यों आईए, जानिए

PunjabKesari Chaturmas

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
 

दरअसल इस बार अधिक मास जुड़ जाने से चातुर्मास 4 की जगह 5 माह का होगा। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आषाढ़ शुक्ल एकादशी से चातुर्मास प्रारंभ हो जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस बार कल यानी 29 जून को चातुर्मास प्रारंभ हो गया है। इसके बाद कार्तिक शुक्ल एकादशी यानी 23 नवंबर को देव उठनी एकादशी के दिन चातुर्मास समाप्त होगा।

PunjabKesari Chaturmas
 
चातुर्मास में आषाढ़ माह के 15 और फिर श्रावण, भाद्रपद, आश्‍विन माह के बाद कार्तिक माह के 15 दिन जुड़कर कुल चार माह का समय पूर्ण होता है। इस बार अधिकमास होने के कारण 5 माह का होगा चातुर्मास। इस बार सावन का माह 4 जुलाई से प्रारंभ होकर 31 अगस्त तक चलेगा। इस बीच 18 जुलाई से अधिकमास प्रारंभ होगा, जो 16 अगस्त को समाप्त होगा। यानी पूरे 59 दिन का एक माह होगा। कोई भी माह कृष्ण पक्ष 1 से प्रारंभ होकर शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर समाप्त होता है। ऐसे में अधिक मास के दिन जुड़ जाने से श्रावण मास कृष्ण पक्ष के बाद शुक्ल पक्ष आएगा और पुन: कृष्ण पक्ष प्रारंभ होकर यह पुन: शुक्ल पक्ष प्रारंभ होकर पूर्णिमा पर समाप्त होगा। यानी सावन माह में दो अमावस्या, दो पूर्णिमा रहेंगी।

PunjabKesari Chaturmas
                                                     
पूजा गुप्ता सपाटू
poojagold458@gmail.com

PunjabKesari kundli
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News